सू की फिर से विपक्षी पार्टी एनएलडी की नेता चुनी गई
यंगून। नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सान सू की को एक बार फिर म्यांमार की मुख्य विपक्षी पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी [एनएलडी] का नेता चुना गया है। शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी की नई 120 सदस्यीय केंद्रीय समिति की पहली बैठक में सू की को एनएलडी का नेता चुना गया। 25 वर्षो में पहली बार आयोजित एनएलड
यंगून। नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सान सू की को एक बार फिर म्यांमार की मुख्य विपक्षी पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी [एनएलडी] का नेता चुना गया है।
शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी की नई 120 सदस्यीय केंद्रीय समिति की पहली बैठक में सू की को एनएलडी का नेता चुना गया। 25 वर्षो में पहली बार आयोजित एनएलडी की राष्ट्रीय कांग्रेस में करीब 900 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। एनएलडी की स्थापना 1988 में हुई थी। इसे जनवरी, 2012 में दोबारा वैध पार्टी के रूप में पंजीकृत किया गया था। इससे पहले सू की को नवंबर, 2010 में नजरबंदी से रिहा किया गया था। अप्रैल, 2012 में देश में हुए उपचुनाव में एनएलडी ने संसद की 45 सीटों पर चुनाव लड़ा और इनमें से 43 में जीत हासिल की। सू की स्वयं संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के लिए चुनी गई।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर