विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान की यह हिरोइन बुरखा पहनकर करती है पॉर्न फिल्मों में काम

By Atul GuptaEdited By:
Published: Mon, 01 Aug 2016 01:42 PM (IST)Updated: Mon, 01 Aug 2016 03:49 PM (IST)

नादिया पिछले एक एक साल से पॉर्न फिल्मों में काम कर रही हैं और उनके मुताबिक वो एक सच्ची मुसलमान हैं जो दो वक्त नमाज भी पढ़ती हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। नाम-नादिया अली,उम्र- 24 साल,पेशा- पाकिस्तान मूल की अमेरिकी अभिनेत्री, ये उस महिला का परिचय है जो पाकिस्तान में हिजाब यानी बुरका पहनकर पॉर्न एक्टर के तौर पर काम करती है। उसका मकसद दुनिया को ये बताना है कि हिजाब पहनने वाली महिलाओं की भी सेक्शुअल इच्छाएं होती है।

नादिया पिछले एक एक साल से पॉर्न फिल्मों में काम कर रही हैं और उनके मुताबिक वो एक सच्ची मुसलमान हैं जो दो वक्त नमाज भी पढ़ती हैं।

नादिया अली ने डेली बिट्स नाम की एक वेबसाइट को इंटरव्यू दिया है जिसमें वो खुद को पाकिस्तानी औरतों के लिबरल मूवमेंट का हिस्सा बता रही हैं।

हिजाब पहनी महिला को भी हो सकती है सैक्स की इच्छा: नादिया

नादिया के मुताबिक जब मैं बड़ी हो रही थी, कई बातें सुनने में आती थीं. जैसे ‘उसके बुर्क़े से धोखा मत खाना, वो लड़की स्लट है।’ वो सब चीजें मेरे दिमाग में रह गईं। अगर एक हिजाबी औरत को सेक्स की इच्छा हो, तो वो क्या करेगी? बस यही बात मैं कैमरे पर ले आती हूं और लोग नाराज़ हो जाते हैं क्योंकि वो इसे छिपाना चाहते हैं।’

सैक्स को औरतों के लिबरल मूवमेंट की तरह देखती हूं- नादिया

‘मैं खुद को पाकिस्तानी औरतों के लिबरल मूवमेंट के हिस्से के तौर पर देखती हूं। मैं हिजाबी औरतों को कैमरे पर लेकर आई हूं। अब वो दीवारों में क़ैद नहीं, मैं पॉर्न में धर्म को कभी नहीं लाती। डायरेक्टर्स को कहती हूं, टाइटल में से ‘मुस्लिम’ हटा दो। ये मेरे लिए पाकिस्तानी कल्चर का हिस्सा है, मुसलमान धर्म का नहीं। दुनिया को ये दिखाना चाहती हूं कि पाकिस्तानी मूल की मिडिल ईस्टर्न लड़कियों को भी सेक्स की इच्छा होती है लेकिन उन्हें इसका ज़िक्र करने की मनाही है। इसलिए में लड़कियों का पॉर्न शूट करना चाहती हूं, ये दिखाना चाहती हूं कि लड़कियां किस तरह दूसरी लड़कियों के साथ सेक्स करती हैं या किस तरह मास्टरबेट करती हैं। इन चीजों को जिंदा करना चाहती हूं।'

जान से मारने की मिलती है धमकियां- नादिया

‘अगर मेरा नाम नेगेटिव चीजों को लेकर हेडलाइन में आए, तो भी कोई बात नहीं, मैं औरतों की आवाज बनना चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि औरतें मास्टरबेट कर सकें। मैं चाहती हूं औरतें अपने लिए जिएं. अपनी दुनिया बनाएं, चाहे जितना भी समय क्यों ना लगे। औरतें अपने बच्चों को भी यही सिखाएं उनके साथ खड़ी रहें। क्रांति लाने के लिए पुरुषों का साथ ज़रूरी नहीं.’

नादिया कहती हैं कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती है या तो वो उसे इग्नोर कर देती हैं या पॉजिटिव तरीके से लेती हैं।

पढ़ें- पॉर्न स्टार के साथ रहे इन खिलाड़ियों के संबंध, महिला खिलाड़ी भी है शामिल