पाकिस्तान और चीन में बाढ़ के कहर से 90 लोगों की मौत
पाकिस्तान और चीन में आई बाढ़ ने कई इलाकों में कहर बरपा रखा है। इसकी वजह से करीब 90 लोगों की जान चली गई है।
इस्लामाबाद/बीजिंग : पाकिस्तान और चीन के कई इलाकों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन ने कहर बरपाया है। इसके चलते पाकिस्तान में आठ सैनिकों समेत 33 लोग मारे गए जबकि चीन में 61 लोगों की जान गई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में शनिवार से जारी भारी बारिश में करीब 30 घर गिर गए। इससे सबसे ज्यादा चित्राल जिला प्रभावित हुआ है। उर्सून गांव के दर्जनों मकान और सेना की चौकी पानी में घिर गई। अधिकारियों ने बताया कि आठ सुरक्षा कर्मियों समेत 33 लोगों की मौत हो गई। उर्सून गांव में 17 लोगों के लापता होने की खबर है।
स्विस बैंक में पैसा जमा करनेवालों में ब्रिटेन टॉप पर, भारत 75वें स्थान पर खिसका
चीन में पिछले कुछ दिनों के दौरान भारी बारिश और भूस्खलन के चलते 14 और लोगों के मरने की खबर है। इससे मृतकों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है। बाढ़ नियंत्रण और सूखा राहत मुख्यालय के अनुसार, दक्षिण चीन में गुरुवार से 14 लोगों की मौत हुई और आठ लापता हैं। हुबेई प्रांत में 16 लोग मारे गए और छह लापता बताए गए हैं। यहां 15,800 घरों के गिरने या नुकसान पहुंचने की खबर है।
बांग्लादेश में इससे पहले कभी नहीं हुआ इस तरह का नरसंहार: रिजवी
बांग्लादेश के बाद कहीं आतंकियों के अगले निशाने पर भारत तो नहीं
किसी सूरत में भी यूनिफॉर्म सिविल कोड नहीं होने दिया जाएगा लागू