Move to Jagran APP

'पंडोरा' समान चंद्रमाओं पर खोजे जा सकते हैं एलियन

लंदन। खगोलविदों का मानना है कि सुपरहिट हॉलीवुड फिल्म 'अवतार' में दिखाए गए चंद्रमा 'पंडोरा' के समान ही चंद्रमाओं पर एलियन [दूसरे ग्रह के प्राणी] को खोजा जा सकता है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक खगोलविदों ने यह निष्कर्ष 15 नए पिंडों की पहचान करने के बाद निकाला है। ये ग्रह तारों की ऐसी कक्षा में चक्कर ल

By Edited By: Published: Wed, 09 Jan 2013 06:26 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jan 2013 06:27 PM (IST)
'पंडोरा' समान चंद्रमाओं पर खोजे जा सकते हैं एलियन

लंदन। खगोलविदों का मानना है कि सुपरहिट हॉलीवुड फिल्म 'अवतार' में दिखाए गए चंद्रमा 'पंडोरा' के समान ही चंद्रमाओं पर एलियन [दूसरे ग्रह के प्राणी] को खोजा जा सकता है।

loksabha election banner

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक खगोलविदों ने यह निष्कर्ष 15 नए पिंडों की पहचान करने के बाद निकाला है। ये ग्रह तारों की ऐसी कक्षा में चक्कर लगा रहे हैं जहां जीवन जैसी स्थितियां हो सकती हैं। इन सभी का आकार बृहस्पति या नेपच्यून की तरह है। हालांकि इन ग्रहों पर पृथ्वी की तरह जीवन की संभावनाएं नहीं है, लेकिन इनकी परिक्रमा कर रहे चंद्रमाओं पर जंगल, समुद्र और जीवित प्राणी हो सकते हैं। जेम्स कैमरान की फिल्म अवतार में काल्पनिक चंद्रमा पंडोरा ऐसा ही दिखाया गया है।

हालांकि हमारे सौरमंडल के बाहर अभी तक कुल 15 नए पिंडों की खोज की गई है जिसमें सिर्फ एक को ही पूर्णत: ग्रह माना गया है। बाकी के बारे में जानकारी इकट्ठा की जा रही है। जिसे ग्रह माना गया है। इस ग्रह का नाम पीएच2बी है। यह तारामंडल साइगनेस में सूर्य के समान तारे का चक्कर लगाता है, जो पृथ्वी से सैकड़ों प्रकाश वर्ष से दूर है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के खगोलविद डॉ क्रिस लिंटटॉट ने कहा पृथ्वी जैसे ग्रह को ढूंढ़ने को लेकर खगोलविदों में जुनून है। हम पीएच2बी जैसे ग्रहों की खोज कर रहे हैं जो अभी भी हमारे लिए अजनबी है। वहीं येल विश्वविद्यालयके डॉ. जी वेंग का कहना है कि हम कल्पना कर सकते हैं कि पीएच2 बी जीवन के लिए उपयुक्त हो सकता है। यह शोध एस्ट्रोफिजिकल जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.