रूस ने अंतरिक्ष में भेजे चूहे और छिपकली समेत सौ जीव
मास्को। रूस ने शुक्रवार को एक अनोखा उपग्रह अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया है। इसमें चूहे, छिपकली और घोंघा सहित सौ से ज्यादा जीव शामिल हैं। इनके साथ विभिन्न नस्लों के जीवाणु, पौधे और बीजों को भी भेजा गया है।

रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकोसमोस ने इन जीवों को चालक दल का सदस्य बताया है। बॉयन-एम नाम के इस उपग्रह को सोयूज-2.1 ए रॉकेट से कजाखिस्तान के बैकानूर स्पेस सेंटर से स्थानीय समयानुसार 2:00 बजे प्रक्षेपित किया गया है। इस रॉकेट से अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जर्मनी में बने छह छोटे संचार उपग्रहों को भी प्रक्षेपित किया गया। रॉसकोसमोस ने बताया कि 6300 किग्रा भार वाला बॉयन-एन यान अपने 70 प्रयोगों को पूरा करके 18 मई को पृथ्वी पर वापस लौट आएगा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर