मंगलयान आज से 15 दिनों के ब्लैकआउट पर
मंगलयान सोमवार से 15 दिनों के ब्लैकआउट चरण में प्रवेश कर जाएगा। इसके चलते भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के नियंत्रण कक्ष का यान के सेटेलाइट से संपर्क नहीं हो सकेगा। ब्लैकआउट 22 जून तक जारी रहेगा। दरअसल, सूर्य आठ से 22 जून तक मंगल ग्रह और पृथ्वी के बीच संचार
बेंगलुरु। मंगलयान सोमवार से 15 दिनों के ब्लैकआउट चरण में प्रवेश कर जाएगा। इसके चलते भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के नियंत्रण कक्ष का यान के सेटेलाइट से संपर्क नहीं हो सकेगा। ब्लैकआउट 22 जून तक जारी रहेगा।
दरअसल, सूर्य आठ से 22 जून तक मंगल ग्रह और पृथ्वी के बीच संचार प्रक्रिया को बाधित करेगा। इसलिए मंगलयान को ब्लैकआउट पर जाना होगा। इसरो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस दौरान यान ऑटोनोमस मोड में चला जाएगा और खुद ही नियंत्रित होगा। यह पहला मौका है जब पंद्रह दिनों की लंबी अवधि तक मंगलयान से संचार ठप रहेगा। इसरो के वैज्ञानिकों ने ब्लैकआउट के बाद यान पर फिर से नियंत्रण पाने का विश्वास जताया है। इसरो के मुताबिक मंगलयान को ब्लैकआउट के लिए तैयार किया जा चुका है। इस दौरान अंतरिक्ष यान को कोई निर्देश नहीं भेजा जा रहा है। अतिरिक्त ईधन की वजह से मार्च में मंगल मिशन की मियाद छह महीने के लिए बढ़ा दी गई थी। भारत का मंगल मिशन दुनिया भर में सबसे कम खर्चीला है।