नेल्सन मंडेला दोबारा अस्पताल में भर्ती
जोहांसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को फेफड़े में संक्रमण के चलते दोबारा अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।
जोहांसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को फेफड़े में संक्रमण के चलते दोबारा अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।
राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में लोगों से 94 वर्षीय मंडेला के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध किया गया है। उन्हें बुधवार मध्य रात्रि को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार महीनों में यह तीसरा मौका है जब मंडेला को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। डॉक्टर उनकी हालत में सुधार का हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
इससे पूर्व नौ मार्च को उन्हें प्रिटोरिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रातभर भर्ती रहे मंडेला का वहां सफल स्वास्थ्य परीक्षण किया गया था। इससे तीन महीने पहले उन्हें 18 दिन के लिए अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। उस समय पित्ताशय की पथरी का ऑपरेशन किया गया था।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर