नेल्सन मंडेला की हालत में कोई सुधार नहीं
फेफड़ों के संक्रमण से जूझ रहे दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की हालत तीसरे दिन भी गंभीर, मगर स्थिर बनी रही। सरकार द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है। रंगभेद आंदोलन के अगुआ रहे
जोहानिसबर्ग। फेफड़ों के संक्रमण से जूझ रहे दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की हालत तीसरे दिन भी गंभीर, मगर स्थिर बनी रही। सरकार द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है। रंगभेद आंदोलन के अगुआ रहे 94 वर्षीय मंडेला के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी संक्षिप्त बयान में कहा गया है, 'पूर्व राष्ट्रपति अब भी अस्पताल में हैं। उनकी स्थिति में किसी तरह का कोई सुधार नहीं हुआ है।'
कभी कॉलेज से बाहर निकाल दिए गए थे नेल्सन मंडेला
शनिवार को तबियत बिगड़ने पर मंडेला को प्रिटोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले साल दिसंबर से यह चौथा मौका है जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गत अप्रैल में डॉक्टरों ने उन्हें निमोनिया से पीड़ित बताया था। दक्षिण अफ्रीकी लोगों ने रविवार को अपने प्रिय नेता के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए गिरिजाघरों में प्रार्थना की।
मंडेला अगले महीने 95 साल के होने जा रहे हैं। मंडेला की पत्नी ग्रासा माइकल ने एक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अपनी लंदन यात्र रद कर दी है। वह अपने पति के पास हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर