मलेशिया ने सिख आतंकी को भारत को सौंपा
कुआलालंपुर। मलेशियाई अधिकारियों ने एक सिख आतंकी को भारत को प्रत्यर्पित कर दिया है। भारत उसके प्रत्यर्पण की मांग कर रहा था ताकि उसके खिलाफ मुकदमा चलाया जा सके।
कुआलालंपुर। मलेशियाई अधिकारियों ने एक सिख आतंकी को भारत को प्रत्यर्पित कर दिया है। भारत उसके प्रत्यर्पण की मांग कर रहा था ताकि उसके खिलाफ मुकदमा चलाया जा सके।
41 वर्षीय सतपाल सिंह रघुवीर सिंह को चेरा के उपनगर से गत चार जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। उसे गुरुवार को भारत को सौंप दिया गया। स्पेशल टॉस्क फोर्स [कार्रवाई और आतंकवाद निरोधी] के निदेशक मुहम्मद फूजी हारून ने कहा, 'हमारा मानना है कि वह आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल [बीकेआइ] का सदस्य है। उसने बीकेआइ के कई सदस्यों के लिए नकली यात्रा दस्तावेज तैयार किए थे। ये लोग 2006 में भारत में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में शामिल थे। वह हमारी सरजमीं का इस्तेमाल अपने संगठन की गतिविधियों को संचालित करने के लिए करता था।'
सतपाल 2006 से मलेशिया में रह रहा था। चार अगस्त, 2011 को बीकेआइ के चार सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद उनसे मिली सूचना के आधार पर सतपाल को गिरफ्तार किया गया। बीकेआइ के चार सदस्यों में रेस्त्रां संचालक अमरजीत सिंह, जसवीर सिंह, संगीत शिक्षक दलजीत सिंह अजायब खालसा, कांट्रैक्टर कंवल सिंह सौंध शामिल थे। चारों को पहले ही भारत प्रत्यर्पित किया जा चुका है। एक अन्य व्यक्ति दलजीत सिंह तरसेम सिंह को 13 मई को हिरासत में लिया गया था।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर