Move to Jagran APP

6.4 की तीव्रता के भूकंप से हिला जापान, जानमाल को नुकसान नहीं

जापान में आज सुबह 6.4 की तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। स्‍थानीय समय के अनुसार यह भूकंप आज सुबह करीब 9.15 पर आया था। फिलहाल इससे जानमाल की हानि की काेई खबर नहीं है।

By Kamal VermaEdited By: Published: Fri, 23 Sep 2016 08:07 AM (IST)Updated: Fri, 23 Sep 2016 11:52 AM (IST)
6.4 की तीव्रता के भूकंप से हिला जापान, जानमाल को नुकसान नहीं

टोक्यो (रॉयटर)। जापान में आज सुबह करीब भूकंप के तेज झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 थी। स्थानीय समय के अनुसार यह भूकंप सुबह 09:14 बजे आया था। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक यह झटका जापान के दक्षिण पूर्व में स्थित काटसुरा में महसूस किया गया। जानकारी के मुताबिक इस भूकंप से फिलहाल सुनामी आने का कोई खतरा नहीं है।

loksabha election banner

जापान के मौसम विभाग के मुताबिक भूूकंप के बाद समुद्र के जलस्तर में कोई बदलाव महसूस नहीं किया है। इस भूकंप से भी कहींं किसी तरह के जानमाल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है। इस भूकंप का केंद्र 226 किमी दूर दक्षिण पूर्व मेंं करीब दस किमी नीचे था। गौरतलब है कि भूकंप के लिहाज से जापान सबसे खतरनाक जगह पर मौजूद है। यहां पर भूकंप लाने वाली करीब चार टेक्टॉनिक प्लेट्स आपस में मिलती है। यही वजह है कि यहां पर अक्सर भूकंप आते रहते हैं।

गौरतलब है कि वर्ष 2011 में जापान में जबरदस्त भूकंप आया था। इस भूकंप में करीब 18 हजार लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा कई हजार लोग लापता हो गए थे। यह भूकंप इतना शक्तिशाली था कि जापान के तीन परमाणु संयत्र तबाह हो गए थे।

जापान से जुड़ी सभी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

भूकंप से जुड़ी सभी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.