लैब में धूल फांकते मिले चंद्रमा से लाए गए मिट्टी के नमूने
चंद्रमा पर अपोलो 11 मिशन के दौरान नील आर्मस्ट्रांग द्वारा एकत्रित किए गए मिट्टी के नमूने कैलिफोर्निया के लैब की गोदाम में मिले हैं। पिछले करीब 40 वर्षों से इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं था और ये धूल फांक रहे थे। पिछले महीने लॉरेंस बर्कले नेशनल लेबोरेटरी के अभिलेख अधिकारी करेन नेल्सन को चीजों को
वाशिंगटन। चंद्रमा पर अपोलो 11 मिशन के दौरान नील आर्मस्ट्रांग द्वारा एकत्रित किए गए मिट्टी के नमूने कैलिफोर्निया के लैब की गोदाम में मिले हैं। पिछले करीब 40 वर्षो से इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं था और ये धूल फांक रहे थे।
पिछले महीने लॉरेंस बर्कले नेशनल लेबोरेटरी के अभिलेख अधिकारी करेन नेल्सन को चीजों को व्यवस्थित करने के दौरान वे बोतलें मिलीं, जिनमें आर्मस्ट्रांग और एल्ड्रिन द्वारा चंद्रमा से लाए गए मिट्टी के नमूने रखे गए थे।
आश्चर्यजनक रूप से इन नमूनों को खोजने वाले नेल्सन ने कहा, 'हम यह नहीं जानते हैं कि ये नमूने किस प्रकार और कब लैब की गोदाम में पहुंचे।' 1969 में जब अपोलो 11 अंतरिक्षयान अपनी ऐतिहासिक उड़ान के बाद पृथ्वी पर वापस लौटा था तो आर्मस्ट्रांग और एल्ड्रिन द्वारा चंद्रमा पर एकत्रित किए गए मिट्टी के नमूने दुनिया भर के करीब 150 लैब में भेजे गए थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर