लखवी ने 26/11 आयोग की वैधता को चुनौती दी
हमले की जांच के सिलसिले में पाकिस्तानी आयोग 2013 में भारत आया था। चुनौती से मामले की प्रक्रिया में और देरी हो सकती है।
लाहौर, प्रेट्र। मुंबई हमले का मुख्य साजिशकर्ता जकी-उर-रहमान लखवी एवं अन्य छह संदिग्धों ने मुंबई पर 2008 में हुए आतंकवादी हमले की जांच करने वाले पाकिस्तानी न्यायिक आयोग की वैधता को चुनौती दी है। हमले की जांच के सिलसिले में पाकिस्तानी आयोग 2013 में भारत आया था। चुनौती से मामले की प्रक्रिया में और देरी हो सकती है।
लखवी के वकील राजा रिजवान अब्बासी ने बुधवार को बताया कि सोमवार को न्यायिक आयोग की कार्यवाही पर चुनौती दायर की गई है। चार भारतीय अभियोजन के गवाहों का बयान दर्ज करने के लिए आयोग ने मुंबई का दौरा किया था।
अब्बासी ने कहा, 'सुनवाई करने वाली अदालत ने आयोग की कार्यवाही को अमान्य घोषित नहीं किया है। हमने आयोग की वैधता को इस्लामाबाद हाई कोर्ट में चुनौती दी है।' इससे पहले बचाव पक्ष ने 2013 में सुनवाई करने वाली अदालत में चुनौती दायर की थी। अदालत ने बचाव पक्ष की अर्जी खारिज कर दी थी।
वोट बैंक के लिए नहीं बल्कि राष्ट्रहित में होना चाहिए पाकिस्तान से युद्ध: शिवसेना
आम बजट के साथ पेश होगा रेल बजट, विलय के प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर