रूस के साथ शांति समझौता करना चाहता है जापान
शिंजो एबी ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से आतंक से लड़ाई में रूस की भागीदारी सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया है।
टोक्यो। जापानी प्रधानमंत्री शिंजो एबी ने रूस के साथ शांति समझौता करने की इच्छा जाहिर की है। प्रधानमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से आतंक से लड़ाई में रूस की भागीदारी सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया है। एबी ने चीन द्वारा दक्षिण चीन सागर के विवादास्पद क्षेत्र में विमान उतारने पर भी चिंता जताई है।
चीन और रूस के बीच सत्तर वर्ष से ज्यादा समय के बाद भी कोई शांति समझौता नहीं हुआ है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय पूर्व सोवियत संघ ने जापान के चार द्वीपों पर कब्जा कर लिया था, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा है।
सोमवार को साल के पहले प्रेस कांफ्रेंस में एबी ने कहा, "पिछले सत्तर वर्षों में दोनों देशों के बीच कोई शांति करार नहीं होने पर मेरे और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विचार समान हैं। नेताओं के बीच बातचीत के बिना उत्तरी क्षेत्र पर अधिकार को लेकर जारी विवाद को नहीं सुलझाया जा सकता है।" जापान में मई में जी-सात का सम्मेलन होने जा रहा है। क्रीमिया पर कब्जे को लेकर रूस को इस समूह से निलंबित कर दिया गया है।