Move to Jagran APP

जापान ने खरीदे विवादित द्वीप

टोक्यो। जापान ने चीन की चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए पूर्वी चीन सागर के विवादित द्वीपों को खरीद लिया है। जापान में इन्हें सेनकाकू और चीन में दियाओउ कहा जाता है। जापान के इस कदम से दोनों देशों में तनाव पैदा हो गया है। इन द्वीपों पर अपना दावा मजबूत करने के लिए चीन ने अपने दो गश्ती जहाज भेजे हैं। उसने आरोप लगाया है कि जा

By Edited By: Published: Tue, 11 Sep 2012 06:23 PM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2012 07:19 PM (IST)
जापान ने खरीदे विवादित द्वीप

टोक्यो। जापान ने चीन की चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए पूर्वी चीन सागर के विवादित द्वीपों को खरीद लिया है। जापान में इन्हें सेनकाकू और चीन में दियाओउ कहा जाता है। जापान के इस कदम से दोनों देशों में तनाव पैदा हो गया है।

loksabha election banner

इन द्वीपों पर अपना दावा मजबूत करने के लिए चीन ने अपने दो गश्ती जहाज भेजे हैं। उसने आरोप लगाया है कि जापान खतरे से खेल रहा है। जापान ने इस बात पर जोर दिया है कि उसने केवल शांतिपूर्ण इरादे से पूर्वी चीन सागर के तीन निर्जन द्वीपों को लगभग 260 लाख डॉलर [करीब 140 करोड़ रुपये] में खरीदा है।

अब तक जापान ने इन द्वीपों को एक जापानी परिवार से लीज पर ले रखा था। ये द्वीप इस परिवार के पास पिछली सदी के आठवें दशक से थे।

जापान के विदेश मंत्री कोइचिरो गेंबा ने कैबिनेट बैठक में इस लेन-देन को मंजूरी दिए जाने के बाद कहा, 'हम इस मुद्दे के कारण जापान और चीन के संबंधों को नुकसान नहीं पहुंचा सकते हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.