Move to Jagran APP

विवादित द्वीपों की सुरक्षा मजबूत कर रहा जापान

जापान पूर्वी चीन सागर के विवादित द्वीपों की सुरक्षा के लिए दो और गश्ती जहाजों को तैनात करेगा। जापान में इन द्वीपों को सेनकाकू और चीन में दियाओऊ कहा जाता है। जापान की ओर से पहली बार एक ऐसा सैन्य अभ्यास किया गया है जिसमें छद्म रूप में शत्रुओं द्वारा कब्जा किए गए द्वीप को फिर से हासिल किया गया।

By Edited By: Published: Mon, 14 Jan 2013 08:12 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jan 2013 08:31 PM (IST)
विवादित द्वीपों की सुरक्षा मजबूत कर रहा जापान

टोक्यो। जापान पूर्वी चीन सागर के विवादित द्वीपों की सुरक्षा के लिए दो और गश्ती जहाजों को तैनात करेगा। जापान में इन द्वीपों को सेनकाकू और चीन में दियाओऊ कहा जाता है।

loksabha election banner

जापान की ओर से पहली बार एक ऐसा सैन्य अभ्यास किया गया है जिसमें छद्म रूप में शत्रुओं द्वारा कब्जा किए गए द्वीप को फिर से हासिल किया गया। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को यह अभ्यास जापान के ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स ने किया। टोक्यो के दक्षिण पूर्व में हुए इस अभ्यास में करीब 300 सैनिकों ने भाग लिया। इसमें 20 लड़ाकू विमानों को भी शामिल किया गया। जापान के सरकारी टेलीविजन एनएचके की रिपोर्ट में सोमवार को कहा गया कि गश्ती जहाजों को क्षेत्रीय तटरक्षक मुख्यालय के पास तैनात किया जाएगा। यह द्वीपों की निगरानी करेगा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 335 टन के 'कुरोसे' और 3100 टन के 'चिकुजेन' को क्रमश: अगस्त और अक्टूबर में तैनात किया जाएगा। इन पर हेलीकॉप्टर भी उपलब्ध रहेंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.