Move to Jagran APP

इराक में तापमान 50 डिग्री, दफ्तरों में छुट्टी

सरकारी मौसम विभाग ने पहले ही अंदेशा जताया था कि देश के ज्यादातर हिस्सों में गुरुवार का तापमान 51 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

By Mohit TanwarEdited By: Published: Fri, 11 Aug 2017 08:26 AM (IST)Updated: Fri, 11 Aug 2017 08:26 AM (IST)
इराक में तापमान 50 डिग्री, दफ्तरों में छुट्टी
इराक में तापमान 50 डिग्री, दफ्तरों में छुट्टी

बगदाद, एजेंसी। आतंकी संगठन आईएस से जंग लड़ रहा इराक इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। राजधानी बगदाद में गुरुवार को तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके चलते प्रधानमंत्री हैदर अल-अबादी ने गुरुवार को सभी सरकारी दफ्तरों को अपने कर्मचारियों को छुट्टी देने का आदेश जारी कर दिया।

loksabha election banner

सरकारी मौसम विभाग ने पहले ही अंदेशा जताया था कि देश के ज्यादातर हिस्सों में गुरुवार का तापमान 51 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बसरा और मोसुल जैसे शहर भी कई दिन से लू की चपेट में हैं। भीषण गर्मी के चलते बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी चरमराने की आशंका जताई गई है। इससे लोगों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। इससे पहले पिछले साल बसरा में तापमान 53 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसके चलते सरकार को दफ्तरों में दो दिनों की छुट्टी करनी पड़ी थी।

यह भी पढ़ें: शरीफ की 'घर वापसी' रैली में नहीं जुटी भीड़, पार्टी पर भड़के नवाज

यह भी पढ़ें: चीन पर आरोप, डोकलाम में उठाया है उकसाने वाला कदम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.