Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किम जोंग हत्या मामले में चार उत्तर कोरियाई नागरिकों के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस

    By Suchi SinhaEdited By:
    Updated: Thu, 16 Mar 2017 04:15 PM (IST)

    मलेशिया पुलिस प्रमुख जानकारी दी है कि किम जोंग-नाम हत्या मामले में वांछित चार उत्तर कोरियाई नागरिकों के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कार्नर नोटिस जारी किया है।

    किम जोंग हत्या मामले में चार उत्तर कोरियाई नागरिकों के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस

    कुआलालंपुर, रायटर। किम जोंग-नाम हत्या मामले में वांछित चार उत्तर कोरियाई नागरिकों के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कार्नर नोटिस जारी किया है। मलेशिया के पुलिस प्रमुख ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

    हत्या के समय जोंग-नाम के पास किसी और नाम पर राजनयिक पासपोर्ट था। मलेशिया के अधिकारियों ने कहा है कि डीएनए नमूनों की जांच से मृतक के जोंग-नाम होने की पुष्टि हुई है। डीएनए नमूने उनके एक बच्चे से लिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर कोरियाई नेता के सौतेले भाई जोंग-नाम की हत्या 13 फरवरी को कर दी गई थी। दो महिलाओं ने कुआलालंपुर हवाई अड्डे पर जानलेवा वीएक्स नर्व एजेंट स्प्रे किया था। इस मामले में गिरफ्तार की गई वियतनाम और इंडोनेशिया की महिलाओं पर हत्या का आरोप लगाया गया है।

    पुलिस को इस मामले में सात उत्तर कोरियाई नागरिकों की तलाश है। पुलिस का मानना है कि इनमें से चार प्योंगयांग भाग चुके हैं और तीन मलेशिया में ही हैं। भाग निकले चार उत्तर कोरियाई नागरिकों को दबोचने के लिए मलेशिया पुलिस ने इंटरपोल से मदद मांगी थी।

    मलेशिया के पुलिस प्रमुख खालिद अबू बकर ने कहा, 'हमने चार उत्तर कोरियाई नागरिकों के खिलाफ रेड कार्नर हासिल कर लिया है। ये चारों घटना के दिन हवाई अड्डे पर थे और हत्या के बाद भाग निकले।'

    यह भी पढ़ें: आइसीसी के हवाले हो सकता है किम जोंग नाम का मामला

    यह भी पढ़ें: मलेशियाई नागरिकों को किम ने देश छोड़कर जाने से किया मना, बढ़ी तनातनी