Move to Jagran APP

भारतवंशी अमेरिकी बने 'फ्यूचर लीडर ऑफ ऑडियोलॉजी'

दक्षिण भारत के विनय मनचैया (अमेरिकी नागरिक) को प्रतिष्‍ठित सम्‍मान 'जर्गर फ्यूचर लीडर्स ऑफ ऑडियोलॉजी-2016' के लिए चुना गया है।

By Monika minalEdited By: Published: Sun, 02 Oct 2016 03:43 PM (IST)Updated: Sun, 02 Oct 2016 04:06 PM (IST)
भारतवंशी अमेरिकी बने 'फ्यूचर  लीडर ऑफ ऑडियोलॉजी'

ह्यूस्टन (प्रेट्र)। भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक को 'जर्गर फ्यूचर लीडर्स ऑफ ऑडियोलॉजी-2016' के लिए चुना गया है। विनय मनचैया फिलहाल टेक्सास के लमार यूनिवर्सिटी में पढ़ा रहे हैं। विनय उन एक दर्जन लोगों में हैं, जिनका चयन इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए किया गया है।

loksabha election banner

ऑडियोलॉजी के तहत सुनने की क्षमता या उसमें गड़बड़ी का अध्ययन किया जाता है। विनय मूल रूप से दक्षिण भारत के रहने वाले हैं। उन्होंने स्वीडन के लिंकोपिंग यूनिवर्सिटी से डिसएबिलिटी में पीएचडी की है। इसके अलावा ब्रिटेन से एमबीए, नोवा साउथइस्टर्न यूनिवर्सिटी से डॉक्टर ऑफ ऑडियोलॉजी और साउथेंप्टन यूनिवर्सिटी से ऑडियोलॉजी में एमएस की भी डिग्री ली है। विनय ने मैसूर विश्वविद्यालय से स्पीच एंड हियरिंग में स्नातक की उपाधि ली है। वह ऑडियोलॉजी इंडिया नामक गैर सरकारी संस्था के सह संस्थापक भी हैं।

विनय वर्ष 2011 से 2015 तक संस्था के अध्यक्ष भी रहे थे। मालूम हो कि अमेरिकी एकेडमी ऑफ ऑडियोलॉजी श्रवण विज्ञान पेशेवरों का दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है। इसका मुख्य उद्देश्य सुनने की क्षमता को लेकर लोगों में जागरुकता फैलाना है।

सात समंदर पार भी भारत के लिए धड़कता है दिल, मदद के लिए बर्लिन में लगाएगी दौड़

साजन मिले तो हो वो 'सात समुंदर पार वाला'....लेकिन जरा बच के


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.