यूएन पोस्टर प्रतियोगिता में भारतवंशी तीसरे नंबर पर
संयुक्त राष्ट्र की पोस्टर प्रतियोगिता में भारतीय मूल की युवती अंजलि चंद्रशेखर (22) तीसरे स्थान पर रहीं।
संयुक्त राष्ट्र, प्रेट्र : संयुक्त राष्ट्र की पोस्टर प्रतियोगिता में भारतीय मूल की युवती अंजलि चंद्रशेखर (22) तीसरे स्थान पर रहीं। संयुक्त राष्ट्र ने प्रतियोगिता का आयोजन परमाणु हथियार के दुष्प्रभावों के प्रति दुनिया को सचेत करने के लिए किया था। न्यूयॉर्क में रहने वाली डिजायनर और सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि की यूएन महासचिव बान की मून ने भी तारीफ की है।
भारतवंशी व्हाइट हाउस में सर्वश्रेष्ठ टीचर के पुरस्कार से सम्मानित
अंजलि ने अपने पोस्टर को 'शांति के जरिये बाधाओं से पार पाएं' नाम दिया था। इसमें एक सफेद कबूतर परमाणु हथियार के टुकड़े-टुकड़े कर रहा है। अंजलि को तीन मई को बान की मून ने प्रमाणपत्र प्रदान किया था। उन्होंने दस वर्ष की उम्र में 'पिक्चर इट' नामक गैर-सरकारी संस्था स्थापित की थी। पहला पुरस्कार पेरु के इवान सीरो पलोमिनो हुआमानी (38) को मिला, जबकि पंद्रह वर्षीय मिशेल ली दूसरे स्थान पर रहीं। चेन्नई की एक लड़की के पोस्टर को भी प्रशंसा मिली है। इस प्रतियोगिता में 123 देशों से 4,100 प्रविष्टियां आई थीं।