अपनी ही सास के कत्ल के आरोप में गिरफ्तार हुई भारतीय-अमेरिकन बहू
एक 47 वर्षीय भारीय-अमेरिकी मूल की महिला पर अमेरिका के न्यू जर्सी राज्य में अपनी ही सास की हत्या का आरोप लगा है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का नाम तसनीम दिवान बताया जा रहा है। सास की हत्या के एक दिन बाद महिला को हिरासत में
वाशिंगटन। एक 47 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी मूल की महिला पर अमेरिका के न्यू जर्सी में अपनी ही सास की हत्या का आरोप लगा है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का नाम तसनीम दिवान बताया जा रहा है। सास की हत्या के एक दिन बाद महिला को हिरासत में लिया गया।
अफगानिस्तान में आइएस का रेडियो स्टेशन ध्वस्त
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी है कि साफिया धवन जिनकी उम्र 73 वर्ष थी उनके सिर पर किसी हथियार से कई बार हमला किया गया, जिस कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस ने जानकारी दी कि उन्हें शाम को 911(इमरजेंसी नंबर) पर फोन आया था। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो देखा एक वृद्ध महिला नीचे जमीन पर मरी पड़ी है। शुरुआती जांच में लग रहा है कि महिला के सिर पर किसी भारी चीज से कई बार जोरदार हमला किया गया है।
पत्नी ने की मायके जाने की जिद तो पति ने कर दी गला रेत कर हत्या
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किसी बाहरी आदमी के जोर-जबरदस्ती घर के अंदर आने के कोई भी निशान नहीं मिले हैं।मर्सर काउंटी सुपीरियर कोर्ट के न्यायाधीश रॉबर्ट बिलीमियर ने तसनीम दिवान को जमानत लेने के लिए 1 मिलियन अमरीकी डालर की जमानत राशि रखी है।