Move to Jagran APP

न्यूजर्सी के गवर्नर की दौड़ में भारतीय मूल के हर्षवर्धन सिंह

31 वर्षीय भारतीय मूल के उद्यमी हर्षवर्धन सिंह न्यूजर्सी के गवर्नर बनने की दौड़ में हैं। हर्षवर्धन अगर चुनाव जीतते हैं तो अमेरिका में गवर्नर बनने वाले तीसरे भारतवंशी होंगे।

By Suchi SinhaEdited By: Published: Wed, 29 Mar 2017 01:02 PM (IST)Updated: Wed, 29 Mar 2017 01:15 PM (IST)
न्यूजर्सी के गवर्नर की दौड़ में भारतीय मूल के हर्षवर्धन सिंह
न्यूजर्सी के गवर्नर की दौड़ में भारतीय मूल के हर्षवर्धन सिंह

वाशिंगटन, प्रेट। अमेरिका में भारतीय मूल के 31 वर्षीय उद्यमी हर्षवर्धन सिंह न्यूजर्सी के गवर्नर बनने की दौड़ में शामिल हैं। यह चुनाव इस साल नवंबर में होगा। अगर वह जीतते हैं तो गवर्नर बनने वाले तीसरे भारतीय बन जाएंगे।

loksabha election banner

रिपब्लिकन हर्षवर्धन ने वादा किया है कि वह संपत्ति करों में कटौती करेंगे और न्यूजर्सी को देश में प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अगुआ प्रांत बनाएंगे। जीतने पर वह मौजूदा रिपब्लिकन गवर्नर क्रिस क्रिस्टी की जगह लेंगे। हालांकि इससे पहले उन्हें छह जून को होने वाले रिपब्लिकन के प्राइमरी में कड़ी चुनौती का सामना करना होगा।

रिपब्लिकन की उम्मीदवारी की दौड़ में हर्षवर्धन के अलावा जैक सिटरेली, किम गुआदेग्नो, स्टीवन रोजर्स और जोसेफ रूडी रूलो भी हैं। अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करते समय सिंह ने न्यूजर्सी के लोगों से बदलाव लाने की अपील की है। अटलांटिक सिटी में जन्मे सिंह ने न्यूजर्सी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी से इंजीनियरिंग की डिग्री ली है।

जीतने पर तीसरे भारतीय बनेंगे

हर्ष वर्धन सिंह अगर चुनाव जीतते हैं तो अमेरिका में गवर्नर बनने वाले तीसरे भारतवंशी होंगे। बॉबी जिंदल पहले भारतीय हैं जो लुइसियाना प्रांत के गवर्नर चुने गए। इसके बाद निकी हेली साउथ कैरोलिना की गवर्नर निर्वाचित हुई। नील कशकारी ने कैलिफोर्निया से गवर्नर बनने का प्रयास किया था, वह नाकाम रहे।

न्यूजर्सी में 2,92,256 भारतीय

न्यूजर्सी में 2010 की जनगणना के अनुसार, प्रांत की कुल आबादी में भारतीय 3.32 फीसद यानी 2,92,256 हैं। यहां साल 2000 से भारतीयों की आबादी 72 फीसद बढ़ी है। अमेरिका में भारतीयों की सबसे ज्यादा आबादी कैलिफोर्निया (5,28,176) और न्यूयॉर्क (3,13,629) में है। इसके बाद न्यूजर्सी का स्थान है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में लीडरशिप कॉन्फ्रेंस की CEO बनीं भारतीय मूल की वनिता गुप्ता

यह भी पढ़ें: ट्रंप ने जलवायु फैसले को वापस लेने के आदेश पर हस्ताक्षर किए


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.