भारत बना ऑस्ट्रेलियाई पर्यटकों की पहली पंसद
ऑस्ट्रेलियाई पर्यटकों के लिए भारत तेजी से पसंदीदा गंतव्य स्थल बनकर उभर रहा है। ऑस्ट्रेलिया से भारत आने वाले पर्यटकों की संख्या में 29 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। ऐसे में भारत पर्यटक स्थल के तौर पर ऑस्ट्रेलियाई पर्यटकों की पहली पंसद बनता जा रहा है।
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलियाई पर्यटकों के लिए भारत तेजी से पसंदीदा गंतव्य स्थल बनकर उभर रहा है। ऑस्ट्रेलिया से भारत आने वाले पर्यटकों की संख्या में 29 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। ऐसे में भारत पर्यटक स्थल के तौर पर ऑस्ट्रेलियाई पर्यटकों की पहली पंसद बनता जा रहा है।
खबरों के मुताबिक एक महीने में 17,400 पर्यटक भारत गए जबकि दस साल पहले यह संख्या केवल 4,000 थी।
देश के सांख्यिकी ब्यूरो के मुताबिक इस साल फरवरी में ऑस्ट्रेलियाई पर्यटकों ने ब्रिटेन के बजाय चीन या भारत जाने पर ज्यादा जोर दिया है।
ऑस्ट्रेलियाई पर्यटकों के लिहाज से भारत, थाईलैंड व चीन गंतव्य स्थल के तौर पर सबसे तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिनकी सालाना वृद्धि दर 15 प्रतिशत, 14 प्रतिशत और 13 प्रतिशत है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर