भारत-पाक रिश्तों में सुधार से क्षेत्रीय स्थिरता की उम्मीद बढ़ी
अमेरिका और पाकिस्तान ने कहा कि नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच संबंधों में सुधार से क्षेत्रीय स्थिरता और समृद्धि की संभावना बढ़ी है। दोनों देशों के बीच सोमवार को यहां संपन्न हुई सामरिक वार्ता के बाद संयुक्त बयान जारी किया गया। इसमें अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय सुरक्षा
वाशिंगटन। अमेरिका और पाकिस्तान ने कहा कि नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच संबंधों में सुधार से क्षेत्रीय स्थिरता और समृद्धि की संभावना बढ़ी है। दोनों देशों के बीच सोमवार को यहां संपन्न हुई सामरिक वार्ता के बाद संयुक्त बयान जारी किया गया। इसमें अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने दक्षिण एशिया के दो पड़ोसी देशों के बीच संबंधों में महत्वपूर्ण सुधार को स्वीकार किया।
संयुक्त बयान में केरी और अजीज ने माना कि भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय संबंधों में सुधार से स्थिरता और समृद्धि की संभावना बढ़ी है। इसका सीमा के दोनों तरफ के नागरिकों को फायदा होगा। बयान में कहा गया कि अमेरिका प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के शांतिपूर्ण पड़ोसी होने के दृष्टिकोण और क्षेत्रीय लोगों के आर्थिक उन्नति की कोशिशों सहित भारत और पाकिस्तान द्वारा आपसी संबंधों में सुधार के लिए उठाए गए कदमों का स्वागत करता है।
दोनों देशों के बीच हुई वार्ता में अजीज ने पाकिस्तानी उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई की। यह प्रतिनिधिमंडल ह्वाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुसान राइस से मुलाकात करेगा। अफगानिस्तान मसले पर भी दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई। उन्होंने अफगानिस्तान में सुलह प्रक्रिया के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि क्षेत्रीय स्थिरता के लिए यह महत्वपूर्ण है।
भारत-पाक सीमा पर नहीं होगा सीजफायर का उल्लंघन, सैन्य अधिकारियों का वादा
भारत-पाक के बीच परमाणु युद्ध हुआ तो खत्म हो जाएगी मानव सभ्यता
पाक-चीन से युद्ध के लिए तैयार रहे भारत: अमेरिका
केरी और अजीज ने कहा कि शांतिपूर्ण, स्थिर, स्वतंत्र और संयुक्त अफगानिस्तान क्षेत्र के हित में है। उन्होंने तालिबान से राजनीतिक प्रक्रिया और अफगानिस्तान के साथ वार्ता में शामिल होने की अपील की।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर