Move to Jagran APP

यूएस में एक बार हिंदुस्तान का बोलबाला, यहां सबसे ज्यादा हिंदी बोलते हैं लोग

अमेरिका में भारतीय भाषाओं से सबसे ज्यादा हिंदी बोली जाती है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक करीब साढ़े छह लाख लोग हिंदी का इस्तेमाल करते हैं।अमेरिकी जनगणना ब्यूरो ने बताया कि अमेरिका में करीब छह करोड़ लोग घर में अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषा बोलते हैं। इनमें से ढाई करोड़ अंग्रेजी

By Test1 Test1Edited By: Published: Wed, 04 Nov 2015 03:43 PM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2015 09:28 AM (IST)
यूएस में एक बार हिंदुस्तान का बोलबाला, यहां सबसे ज्यादा हिंदी बोलते हैं लोग

वाशिंगटन। अमेरिका में भारतीय भाषाओं से सबसे ज्यादा हिंदी बोली जाती है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक करीब साढ़े छह लाख लोग हिंदी का इस्तेमाल करते हैं।

loksabha election banner

अमेरिकी जनगणना ब्यूरो ने बताया कि अमेरिका में करीब छह करोड़ लोग घर में अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषा बोलते हैं। इनमें से ढाई करोड़ अंग्रेजी बोलते हैं। अंग्रेजी के अलावा बोली जाने वाली भाषाओं में स्पैनिश (करीब 3.74 करोड़), चीनी (लगभग 29 लाख), फ्रेंच (11 लाख), वियतनामी (14 लाख), कोरियाई (11 लाख), जर्मन (11 लाख), अरबी (9.24 लाख), टैगालोग (16 लाख) और रूसी (8.79 लाख) शामिल हैं।

अमेरिका में हिंदी के अलावा अन्य प्रमुख भारतीय भाषाएं भी बोली जाती हैं। करीब चार लाख अमेरिकावासी उर्दू और करीब 3.7 लाख गुजराती बोलते हैं। बांग्ला और पंजाबी बोलने वाले करीब ढाई-ढाई लाख हैं। तेलुगू बोलने वाले लोग भी करीब ढाई लाख हैं। जबकि तमिल एक लाख 90 हजार, मलयालम करीब एक लाख 46 हजार और कन्नड़ 48 हजार लोग बोलते हैं।

जनगणना ब्यूरो के मुताबिक, अमेरिका में 73 हजार लोग मराठी, करीब पांच हजार लोग उडि़या, करीब 1300 लोग असमी और लगभग 1700 लोग कश्मीरी बोलते हैं। सूची में बिहारी बोलने वाले 600 और राजस्थानी बोलने वाले 700 भी शामिल हैं। नेपाली 94 हजार और सिंधी नौ हजार लोग इस्तेमाल करते हैं।

पढ़े : दाढ़ी वाले नहीं रखते महिलाओं के बारे में अच्छी राय


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.