Move to Jagran APP

हिलेरी हुईं स्वस्थ पर लोकप्रियता में आई कमी

हिलेरी व‌र्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमले की 15 वीं बरसी पर न्यूयॉर्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बीते रविवार को बीमार हो गई थीं।

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Thu, 15 Sep 2016 05:08 PM (IST)Updated: Thu, 15 Sep 2016 05:40 PM (IST)
हिलेरी हुईं स्वस्थ पर लोकप्रियता में आई कमी

वाशिंगटन, प्रेट्र। बीमार हुईं हिलेरी क्लिंटन को तेजी से स्वास्थ्य लाभ हुआ है और अब वह राष्ट्रपति के रूप में देश की सेवा के लिए तैयार हैं। यह बात उनके ताजा मेडिकल बुलेटिन में कही गई है। उनकी डॉक्टर लीसा बारडेक ने कहा, हिलेरी की मानसिक स्थिति शानदार है।

loksabha election banner

हिलेरी व‌र्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमले की 15 वीं बरसी पर न्यूयॉर्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बीते रविवार को बीमार हो गई थीं। उनमें निमोनिया के लक्षण पाए गए थे। हिलेरी अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं। उनके जल्द ही प्रचार अभियान में जुटने की संभावना है।

हिलेरी की बीमारी असर शायद उनकी लोकप्रियता पर भी पड़ा है। चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण दो प्रदेशों- ओहियो और फ्लोरिडा में वह अपने प्रतिद्वंद्वी रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप से पिछड़ गई हैं। सीएनएन और ओआरसी के सर्वे में ओहियो में ट्रंप को 46 प्रतिशत तो हिलेरी को 41 प्रतिशत मत प्राप्त हुए हैं। जबकि फ्लोरिडा में ट्रंप को हिलेरी से तीन प्रतिशत मत ज्यादा मिले हैं। वहां पर ट्रंप को 47 प्रतिशत मत तो हिलेरी को 44 प्रतिशत लोगों ने पसंदीदा उम्मीदवार बताया हैं।

पूर्वोत्तर में सैन्य तैयारी, अगरतला में सुखोई की सफल लैंडिंग

राफेल के साथ भारत को मिलेगी मेटेओर मिसाइल, पाक-चीन में मची खलबली


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.