Move to Jagran APP

एक समय पर दो जगह दिखीं हिलेरी, क्या हमशक्ल का कर रही हैं इस्तेमाल

लोगों ने दोनों तस्वीरों के आधार पर हिलेरी के चेहरे, बॉडी शेप और ट्रेडमार्क रिंग में अंतर बताना शुरु कर दिया है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Thu, 15 Sep 2016 04:03 AM (IST)Updated: Thu, 15 Sep 2016 10:15 AM (IST)
एक समय पर दो जगह दिखीं हिलेरी, क्या हमशक्ल का कर रही हैं इस्तेमाल

वॉशिंगटन। अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन का स्वास्थ्य बीते कुछ समय से अमेरिकी मीडिया में चर्चा का विषय रहा है। इसी के चलते अब अमेरिकी मीडिया में दावा किया जा रहा है कि हिलेरी क्लिंटन कई जगह कार्यक्रमों में खुद नहीं पहुंच रही बल्कि उनकी हमशक्ल को भेजती है।

loksabha election banner

कुछ मीडिया रिपोर्टस् में दावा किया गया है कि 9/11 मेमोरियल के पास तबियत खराब होने के बाद हिलेरी क्लिंटन अपनी बॉडी डबल का इस्तेमाल कर रही है। रविवार को 9/11 की बरसी के मौके पर कमजोरी के चलते हिलेरी को चक्कर आ गया था।

पढ़ेंः अब स्वास्थ्य का हाल भी बताएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति पद के दावेदार

खबर है कि तबियत खराब होने के बाद से हिलेरी अपनी बेटी चेल्सी के घर आराम कर रही है। वहीं सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी पोस्ट जारी की गई है, जब हिलेरी एक साथ दो जगह देखी जा रही है।

सोशल मीडिया की कुछ पोस्ट में तो हिलेरी की दोनों बॉडी का तुलनात्मक विश्लेषण भी किया गया है। लोगों ने दोनों तस्वीरों के आधार पर हिलेरी के चेहरे, बॉडी शेप और ट्रेडमार्क रिंग में अंतर बताना शुरु कर दिया है।

इस मौके पर रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप भी चुनावी मुद्दे के तौर पर भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ट्रंप ने भी अपने फेसबुक पेज पर हिलेरी की ऐसी कई तस्वीरें पोस्ट की है, जिसमें वे एक साथ दो अलग-अलग स्थानों पर दिखाई दे रही है।

हालांकि डेमोक्रेटिक पार्टी के सूत्रों के मुताबिक हिलेरी की तबियत ठीक है और जल्द ही चुनाव अभियान में शामिल हो जाएंगी। ये भी संभावना है कि 15 सितंबर को वह उत्तर कैरोलिना के ग्रींसबोरो में भाषण दे सकती है।

पढ़ेंः हिलेरी क्लिंटन को न्यूमोनिया, डॉक्टर ने दी आराम की सलाह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.