आग के बाद विमान की हीथ्रो हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग
लंदन। ब्रिटिश एयरवेज के एक विमान में शुक्रवार उस समय आग लग गई जब वह सेंट्रल लंदन के ऊपर उड़ान भर रहा था। विमान के इंजन में आग लगने के बाद हीथ्रो हवाई अड्डे पर इसकी आपात लैंडिंग कराई गई। विमान में उस समय 75 यात्री सवार थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सुरक्षा कारणों को देखते हुए हवाई अड्डे को कुछ देर तक बंद रखना पड़ा। बाद में इसे दोबारा खोल दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना आतंकी हमले से जुड़ी हुई नहीं है। विमान में मौजूद सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उड़ान भरते हुए विमान के पिछले हिस्से में आग की लपटें उठती हुई देखी गई। ब्रिटिश एयरवेज ने अपने एक बयान में कहा, 'विमान बीए 762 ने हीथ्रो हवाई अड्डे से ओस्लो के लिए उड़ान भरी थी। कुछ तकनीकी गड़बड़ी के बाद विमान को वापस हीथ्रो हवाई अड्डे पर ही उतारा गया। घटना की पूरी तरह से जांच की जाएगी।'
हीथ्रो हवाई अड्डे के नार्थ व सदर्न रनवे को घटना के बाद बंद कर दिया गया था। अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के बाद इसे दोबारा खोल दिया गया। विमान की आपात लैंडिंग से कई उड़ानें प्रभावित हुई। लंदन से मुंबई जाने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट में भी काफी विलंब हुआ। हीथ्रो दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है, जहां हर 45 सेकेंड में एक विमान उड़ान भरता है और दूसरा लैंड करता है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर