Move to Jagran APP

भारतीय मूल की युवती बनी 'मिस जापान', कहा पिता के भारतीय होने पर गर्व

जापान में एक भारतीय मूल की युवती को मिस जापान का ताज पहनाया गया है। अब वह 22 अब दिसंबर को वाशिंगटन में होने वाले मिस वर्ल्ड खिताब में जापान का प्रतिनिधित्‍व करेंगी।

By Kamal VermaEdited By: Published: Tue, 06 Sep 2016 10:40 AM (IST)Updated: Tue, 06 Sep 2016 10:58 AM (IST)
भारतीय मूल की युवती बनी 'मिस जापान', कहा पिता के भारतीय होने पर गर्व

टोक्यो (एएफपी)। भारत मूल की एक युवती को मिस जापान के खिताब से नवाजा गया है। इस युवती का नाम प्रियंका योशिकावा है। वह हाथियों को ट्रेनिंग देने का काम करती हैं। यह पहला मौका है जब किसी भारतीय मूल की युवती ने यह खिताब हासिल किया हो। प्रियंका के पिता भारतीय हैंं और उनकी मां जापानी हैं। इस खिताब के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनके पिता भारतीय हैं।

loksabha election banner

अरियाना मियामोतो के जापान का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रथम अश्वेत महिला बनने और आलोचनाओं का सामना करने के साल भर बाद प्रियंका योशीकावा को यह ताजा पहनाया गया है। इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर यह ट्रेंड करने लगा कि मिस यूनीवर्स जापान को पूरी तरह से जापानी होना चाहिए न कि ‘आधा’। इस शब्द का इस्तेमाल मिश्रित नस्ल को लेकर किया जाता है।

तस्वीरें: मिस जापान बनीं प्रियंका योशिकावा, दिसंबर में लेंगी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा

योशीकावा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि अरियाना से पहले मिश्रित नस्ल की लड़कियां जापान का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकती थींं। बॉलीवुड अदाकारा की तरह दिखने को लेकर उन्हें इस खिताब को जीतने में मदद मिली। प्रियंका का जन्म टोकयो में हुआ था। उनके पिता भारतीय हैं जबकि मां जापानी हैं। उन्होंने जापान में नस्ली पूर्वाग्रह के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया है।

उन्होंने कहा, ‘हम जापानी हैं। हां, मैं आधी भारतीय हूं और लोग मुझसे मेरी नस्ली शुद्धता के बारे में पूछते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे अपने पिता के भारतीय होने पर गर्व है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं जापानी नहीं हूं।’धाराप्रवाह जापानी और अंग्रेजी बोलने वाली योशीकावा 22 अब दिसंबर में वाशिंगटन में होने वाले मिस वर्ल्ड खिताब के लिए जाएंगी।

सभी अंतरराष्ट्रीय खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.