Move to Jagran APP

वैज्ञानिकों ने सुलझाया बृहस्पति के गर्म होने का रहस्य

वैज्ञानिकों ने बृहस्‍पति के वातावरण के बेहद गर्म होने का रहस्‍य सुलझा लिया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि उसमें मौजूद लाल छल्‍लों में 699 किमी प्रतिघंटे से भी तेज हवाएं चलती हैं1

By Kamal VermaEdited By: Published: Thu, 28 Jul 2016 05:37 PM (IST)Updated: Thu, 28 Jul 2016 05:57 PM (IST)
वैज्ञानिकों ने सुलझाया बृहस्पति के गर्म होने का रहस्य

वाशिंगटन (आइएएनएस)। : बृहस्पति ग्रह के वातावरण के गर्म होने के रहस्य को आखिरकार सुलझा लिया गया है। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने बताया कि उष्मा का स्रोत 'ग्रेट रेड स्पॉट' और उससे लगे लाल रंग के छल्ले हैं। बृहस्पति, पृथ्वी के मुकाबले सूर्य से पांच गुना से भी ज्यादा की दूरी पर स्थित है। नासा की वित्तीय मदद से चल रहे शोध में इसका पता चला है। दिलचस्प यह है कि रेड स्पॉट का सत्रहवीं सदी में ही पता लगा लिया गया था। तभी से ही सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह के वातावरण के ऊपरी हिस्से के गर्म होने के कारण का पता लगाया जा रहा था।

loksabha election banner

अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने अब जाकर हवाई स्थित नासा के इंफ्रारेड टेलीस्कोप की मदद से इसे सुलझाया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक बृहस्पति के दक्षिणी ध्रुव के कुछ क्षेत्रों में तापमान बहुत अधिक होता है। रेड स्पॉट इसी क्षेत्र में स्थित है। पृथ्वी से दो से तीन गुना चौड़े ग्रेट रेड स्पॉट में तकरीबन 644 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलती हैं।

सीरिया में मारे गए लोगों का आंकड़ा जानकर चौंक जाएंगे आप

महंगाई पर संसद में बोले राहुल, 'हर-हर मोदी से अरहर मोदी हो गए पीएम'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.