Move to Jagran APP

कैंसर को रोकने में सक्षम आंत का बैक्टीरिया

वैज्ञानिकों के मुताबिक गट बैक्टीरिया (आंत में पाया जानेवाला बैक्टीरिया) कैंसर के कुछ रूपों से लडऩे में सक्षम है।

By Monika minalEdited By: Published: Fri, 15 Apr 2016 04:33 PM (IST)Updated: Fri, 15 Apr 2016 04:40 PM (IST)
कैंसर को रोकने में सक्षम आंत का बैक्टीरिया

मानव शरीर में कई ऐसे प्राकृतिक तत्व और रासायनिक अभिक्रियाएं होती हैं जिससे लोग जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं। ऐसे ही नए तथ्य का पता अमेरिकी शोधकर्ताओं ने लगाया है।

loksabha election banner

स्ट्रोक के खतरे को कम करता है बैक्टीरिया

वैज्ञानिकों के मुताबिक गट बैक्टीरिया (आंत में पाया जानेवाला बैक्टीरिया) कैंसर के कुछ रूपों से लडऩे में सक्षम है। चूहों पर किए गए परीक्षण में यह बात सामने आई है। अच्छे बैक्टीरिया की उपस्थिति में ब्लड सेल्स में ट्यूमर बनने में काफी लंबा वक्त लगता है। चूहों में माइक्रोबायोटा पाया जाता है। यह ऐसे मेटाबॉलिटीज पैदा करता है जो शरीर को कैंसर से सुरक्षा प्रदान करता है। ऐसे लोगों की जिंदगी भी ज्यादा लंबी हो जाती है।

ये बैक्टीरिया घातक प्लास्टिक को चट कर जाते हैं

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के प्रोफेसर रॉबर्ट शिस्टल ने बताया कि आंत में पाए जाने वाले बैक्टीरिया का विश्लेषण कर कैंसर के खतरों को कम कर सकते हैं। ऐसे बैक्टीरिया की उपस्थिति को बरकरार रख जानलेवा बीमारी को दूर रखा जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.