मिल गया हाईब्लड प्रेशर के लिए जिम्मेदार जीन
आज की भागमभाग भरी जिंदगी में उच्च रक्तचाप [हाई ब्लड प्रेशर] की समस्या आम है। अधिकांश लोग इसकी चपेट में आते जा रहे हैं। अब वैज्ञानिकों ने इसके लिए जिम्मेदार पांच जीनों को खोजने का दावा किया है। उन्होंने इसे महत्वपूर्ण खोज बताते हुए कहा है कि इसकी मदद से जल्द ही एक साधारण परीक्षण के जरिए यह पता चल सकेगा कि उच्च रक्तचाप के कारण कब हार्ट अटैक पड़ सकता है। यह शोध अमेरिकन जर्नल आफ ह्यूमन जेनेटिक्स में प्रकाशित हुआ है।
लंदन। आज की भागमभाग भरी जिंदगी में उच्च रक्तचाप [हाई ब्लड प्रेशर] की समस्या आम है। अधिकांश लोग इसकी चपेट में आते जा रहे हैं। अब वैज्ञानिकों ने इसके लिए जिम्मेदार पांच जीनों को खोजने का दावा किया है। उन्होंने इसे महत्वपूर्ण खोज बताते हुए कहा है कि इसकी मदद से जल्द ही एक साधारण परीक्षण के जरिए यह पता चल सकेगा कि उच्च रक्तचाप के कारण कब हार्ट अटैक पड़ सकता है। यह शोध अमेरिकन जर्नल आफ ह्यूमन जेनेटिक्स में प्रकाशित हुआ है।
गौरतलब है कि जिन लोगों में अनियंत्रित ब्लड प्रेशर की शिकायत होती है उन्हें हार्ट अटैक, लकवा, किडनी के फेल होने और आंखों से संबंधित समस्या होने की आशंका ज्यादा रहती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस खोज से सटीक भविष्यवाणी की जा सकेगी कि कौन लोग उच्च रक्तचाप के कारण हार्ट अटैक या स्ट्रोक के सर्वाधिक खतरे के स्तर पर हैं।
प्रमुख शोधकर्ता प्रोफेसर पेट्रिशिया मुनरोई ने बताया, 'दिल और मस्तिष्काघात जैसी बीमारियों से निपटने में यह नए जीन महत्वपूर्ण हैं।' उच्च रक्तचाप जीवनशैली से जुड़ी बीमारी है। असंतुलित खानपान, अधिक नमक, शराब की लत और व्यायाम का अभाव इस बीमारी को और न्योता देता है।
आनुवांशिक कारक भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। अगर आपका वजन ज्यादा है, तब भी इसका डर बना रहता है। अगर आपके पेट के आसपास ज्यादा चर्बी है तो भी आपको हाई ब्लड प्रेशर होने का खतरा रहता है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर