हिंदू रीति-रिवाज से अप्रैल में शादी करेंगी तुलसी गेबार्ड
अमेरिका की पहली हिंदू सांसद तुलसी गेबार्ड (33) अप्रैल में दूसरी शादी करने जा रही हैं। वह पेशे से सिनेमेटोग्राफर अब्राहम विलियम्स (26) से हिंदू रीति-रिवाज से ब्याह रचाएंगी। समारोह का आयोजन हवाई में ही किया जाएगा। राष्ट्रपति बराक ओबामा समेत अन्य हस्तियों को इस सप्ताह ही इसका निमंत्रण भेजने
वाशिंगटन। अमेरिका की पहली हिंदू सांसद तुलसी गेबार्ड (33) अप्रैल में दूसरी शादी करने जा रही हैं। वह पेशे से सिनेमेटोग्राफर अब्राहम विलियम्स (26) से हिंदू रीति-रिवाज से ब्याह रचाएंगी। समारोह का आयोजन हवाई में ही किया जाएगा। राष्ट्रपति बराक ओबामा समेत अन्य हस्तियों को इस सप्ताह ही इसका निमंत्रण भेजने की संभावना है।
गेबार्ड ने तकरीबन एक महीना पहले ही सगाई की बात सार्वजनिक की थी। एक स्थानीय समाचार पत्र को दिए साक्षात्कार में उन्होंने पहली बार अपने मंगेतर का नाम उजागर किया। तुलसी गेबार्ड ने कहा, अब्राहम नम्र और बेहतरीन इंसान हैं। उन्हें सुर्खियों में रहना पसंद नहीं है और यह हमारे लिए नई चीज है। अब्राहम ने कुछ दिनों पहले गेबार्ड को 1.17 कैरेट हीरे की अंगूठी भेंट की थी। डेमोक्रेट सांसद की यह दूसरी शादी है, जबकि अब्राहम पहली बार ब्याह रचाने जा रहे हैं। सर नेम न बदलने की बात करते हुए तुलसी गेबार्ड ने कहा, 'हमारे लिए आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति यह साझा समझ है जिसे हम महत्वपूर्ण मानते हैं। हमलोग दूसरों और ईश्वर की सेवा करने की कोशिश करते हुए जीवन जीने की कोशिश करेंगे ताकि हमारे आसपास सकारात्मक प्रभाव पड़े।'