Move to Jagran APP

271 आइएस आतंकियों के लौटने से फ्रांस में बढ़ा हमले का अंदेशा

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार फ्रांस के करीब 700 नागरिक इराक और सीरिया में आतंकी संगठन आइएस में शामिल होकर लड़ रहे थे।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Sun, 06 Aug 2017 07:02 PM (IST)Updated: Sun, 06 Aug 2017 07:02 PM (IST)
271 आइएस आतंकियों के लौटने से फ्रांस में बढ़ा हमले का अंदेशा
271 आइएस आतंकियों के लौटने से फ्रांस में बढ़ा हमले का अंदेशा

पेरिस, रायटर। फ्रांस में अब उन आइएस आतंकियों की तलाश हो रही है जो इराक और सीरिया के युद्ध क्षेत्र से लौटकर देश में आए हैं। इन 271 आतंकियों में से कुछ पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं लेकिन ज्यादातर अभी आजाद हैं। यह जानकारी फ्रांस के गृह मंत्री जेरार्ड कोलंब ने एक अखबार को इंटरव्यू में दी है।

loksabha election banner

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार फ्रांस के करीब 700 नागरिक इराक और सीरिया में आतंकी संगठन आइएस में शामिल होकर लड़ रहे थे। इनमें से ज्यादातर सुरक्षा बलों के साथ युद्ध में मारे गए हैं। अब जबकि दोनों देशों में आइएस को शिकस्त झेलनी पड़ रही है तब बचे हुए लड़ाके वापस अपने देश लौट रहे हैं। ऐसे 271 लड़ाके वापस फ्रांस लौटने की जानकारी मिली है। इनमें से 217 वयस्क हैं जबकि 54 नाबालिग हैं।

इनमें से कुछ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, बाकी की तलाश जारी है। इन आतंकियों की वापसी से फ्रांस में हमलों का खतरा बढ़ गया है। फ्रांस कई वर्षों से इस्लामी आतंकवाद की चपेट में है। 18,500 लोगों को कट्टरपन का शिकार पाया गया है। राजधानी पेरिस में नवंबर 2015 में हुए सबसे बड़े हमले में 130 लोग मारे गए थे। फ्रांस अमेरिकी नेतृत्व में आइएस से लड़ने के लिए बने अंतरराष्ट्रीय गठबंधन में शामिल है। यह गठबंधन दुनिया के कई देशों में आतंकवाद का मुकाबला कर रहा है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका की मस्जिद में नमाज के समय बम विस्फोट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.