हिंद महासागर सम्मेलन में बोले विदेश सचिव,’सौहाद्रपूर्ण पड़ोस जरूरी’
सिंगापुर के शांगरी ला होटल में आयोजित हिंद महासागर सम्मेलन को भारतीय विदेश सचिव ने संबोधित किया।
सिंगापुर (एएनआई)। हिंद महासागर सम्मेलन में भारतीय विदेश सचिव एस जयशंकर ने कहा, पड़ोसियों के साथ काम करने के लिए भारत काफी है यदि हम पड़ोसियों के साथ सौहाद्रपूर्ण तरीके से नहीं रहेंगे तो काम नहीं कर सकते हैं। सिंगापुर के शांगरी ला होटल में इस कांफ्रेंस का आयोजन इंडिया फाउंडेशन द्वारा किया गया है। इसमें हिंद महासागर क्षेत्र के 15 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।
जयशंकर ने कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा,’हमारे लिए विदेश नीतियों में सबसे अधिक मुश्किल हमारे पड़ोसी देशों में है। विदेश सचिव के अलावा भाजपा सांसद जे पांडा ने भी कांफ्रेंस का संबोधन किया। उन्होंने कहा, सिंगापुर में इस कांफ्रेंस के लिए आकर खुश हूं।‘ उन्होंने अाागे बताया कि जीएसटी भारत में बड़ा आर्थिक विकास है।
कांफ्रेंस के लिए सिंगापुर गए भाजपा नेता राम माधव ने बताया कि इस कांफ्रेंस में समुद्र, व्यापार व सांस्कृतिक मामलों पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा हिंद महासागर की राजनीति में भारत को केंद्रीय भूमिका मिली है जो काफी अच्छी बात है।
स्काइप के जरिए सिंगापुर के 'हिंद महासागर सम्मेलन' में शरीक होंगी सुषमा