Move to Jagran APP

पृथ्वी के करीब खोजे गए पांच नए ग्रह

मेलबर्न। वैज्ञानिकों ने पांच नए ग्रहों की पहचान की है जो पृथ्वी के काफी करीब हैं। इनमें से एक ग्रह उस तारे के क्षेत्र में चक्कर लगा रहा है जहां जीवन के लिए उपयुक्त स्थितियां मौजूद हैं। इन ग्रहों से पृथ्वी की दूरी की बाते करें तो प्रकाश की गति से यात्रा करने पर इन तक पहुंचने में 12 साल का समय लगेगा।

By Edited By: Published: Wed, 19 Dec 2012 05:46 PM (IST)Updated: Wed, 19 Dec 2012 08:45 PM (IST)
पृथ्वी के करीब खोजे गए पांच नए ग्रह

मेलबर्न। वैज्ञानिकों ने पांच नए ग्रहों की पहचान की है जो पृथ्वी के काफी करीब हैं। इनमें से एक ग्रह उस तारे के क्षेत्र में चक्कर लगा रहा है जहां जीवन के लिए उपयुक्त स्थितियां मौजूद हैं। इन ग्रहों से पृथ्वी की दूरी की बाते करें तो प्रकाश की गति से यात्रा करने पर इन तक पहुंचने में 12 साल का समय लगेगा।

loksabha election banner

द ऑस्ट्रेलियन अखबार के अनुसार, ताउ सेटी नामक तारे की गति के करीब छह हजार विश्लेषण करने वाले वैज्ञानिकों का मानना है कि उसकी गति और दिशा में थोड़ी अनियमितताओं की वजह दूसरे आकाशीय पिंडों का गुरुत्वीय खिंचाव है। न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय के प्रोफेसर क्रिस टाइने ने कहा, हमारा मानना है कि यह तारा बहुत धीरे-धीरे आगे और पीछे जा रहा है। पांच अलग-अलग समय अंतराल में ऐसा दर्शाने के सूबुत हमें मिले हैं। उन्होंने बताया कि इस तारे के चारों ओर पांच ग्रह घूम रहे हैं, जिसके चलते इसकी गति आगे पीछे हो रही है। यह अध्ययन ऑस्ट्रेलिया, चिली, ब्रिटेन और अमेरिका के शोधकर्ताओं के दल ने किया है। उनका मानना है कि ताउ सेटी के चारों ओर घूमने वाले इन पांच ग्रहों में से एक उस तारे के क्षेत्र का चक्कर लगा रहे हैं जहां की स्थितियां जीवन जीने के अनुकूल हैं। इस ग्रह का द्रव्यमान पृथ्वी का पांच गुना है और इस तरह के किसी के किसी निवास योग्य क्षेत्र का सबसे छोटा ज्ञात क्षेत्र है। इसका आकार पृथ्वी के आकार का दोगुना है। टाइने के मुताबिक वैज्ञानिकों का मानना है कि छोटे और चट्टानी ग्रहों पर जीवन की ज्यादा संभावना है। 14 साल के अध्ययन और विश्लेषण के बाद यह खोज सामने आई है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.