अमेरिका के सबसे धनी लोगों में पांच भारतीय
देश विदेश पेज के लिए ---------- न्यूयॉर्क, प्रेट्र : फोर्ब्स की चार सौ सबसे अमीर अमेरिकियों की सूची में पांच भारतीय अमेरिकियों के नाम भी शुमार हैं। इस सूची में लगातार 21वें साल माइक्रोसाफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स शीर्ष पर हैं। फोर्ब्स की 2014 की सूची में आउटटसोर्सिग फर्म सिंटेल के संस्थापक भारत देसाई, उद्यमी जॉ
न्यूयॉर्क। फोर्ब्स की चार सौ सबसे अमीर अमेरिकियों की सूची में पांच भारतीय अमेरिकियों के नाम भी शुमार हैं। इस सूची में लगातार 21वें साल माइक्रोसाफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स शीर्ष पर हैं।
फोर्ब्स की 2014 की सूची में आउटसोर्सिग फर्म सिंटेल के संस्थापक भारत देसाई, उद्यमी जॉन कपूर, सिम्फनी टेक्नोलॉजी के संस्थापक रोमेश वाधवानी, सिलिकान वैली के निवेशक कवितर्क राम श्रीराम और पूंजीपति विनोद खोसला हैं। फोर्ब्स ने कहा कि शेयर बाजार में उछाल के कारण अमेरिका में अमीर और अमीर होते जा रहे हैं। गेट्स की शुद्ध व्यक्तिगत संपत्ति बढ़कर 81 अरब डॉलर हो गई है। यह वर्ष 2013 के मुकाबले नौ अरब डॉलर अधिक है। उनके मित्र और बर्कशॉयर हैथवे के चेयरमैन वॉरेन बफेट 67 अरब डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर हैं। जबकि फेसबुक के सह संस्थापक और सीईओ मार्क जुकरबर्ग अमेरिका में 11वें सबसे अमीर हैं। सूची में देसाई और उनका परिवार 255वें स्थान पर है। देसाई के बाद कपूर [261], वाधवानी [264], श्रीराम [350] और खोसला [381] हैं।