Move to Jagran APP

दशक की सबसे भीषण बाढ़ की चपेट में यूरोप

बर्लिन। यूरोप में बीते एक दशक की सबसे बड़ी बाढ़ की चपेट में जर्मनी भी आ गया है। एल्बे नदी में आई बाढ़ का पानी जर्मनी के उत्तरी इलाकों में घुस चुका है। हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। एल्बे अपने साथ जमीन का काफी हिस्सा बहा ले गई है। सेक्सनी एनहाल्ट में स्थिति सबसे बुरी बताई गई है। शनिवार को बाढ़ के

By Edited By: Published: Sun, 09 Jun 2013 10:39 PM (IST)Updated: Sun, 09 Jun 2013 10:54 PM (IST)
दशक की सबसे भीषण बाढ़ की चपेट में यूरोप

बर्लिन। यूरोप में बीते एक दशक की सबसे बड़ी बाढ़ की चपेट में जर्मनी भी आ गया है। एल्बे नदी में आई बाढ़ का पानी जर्मनी के उत्तारी इलाकों में घुस चुका है। हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। एल्बे अपने साथ जमीन का काफी हिस्सा बहा ले गई है।

loksabha election banner

सेक्सनी एनहाल्ट में स्थिति सबसे बुरी बताई गई है। शनिवार को बाढ़ के पानी ने 2002 के आंकड़े को भी पार कर लिया। जर्मन सेना के हजारों सैनिक राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। टूटे तटबंधों को बांधने के लिए बालू की बोरियां लगाई जा रही हैं। एनहाल्ट की राजधानी मेग्डेबर्ग में नदी का स्तर दो मीटर से बढ़कर 7.4 मीटर पर पहुंच गया है। सेना ने करीब 3,000 लोगों को वहां से निकाल लिया है। शहर के दूसरे हिस्सों से भी लोगों को घर छोड़ने का आदेश दिया गया है। सुरक्षा कारणों के चलते बिजली काट दी गई है।

मध्य यूरोप में एक हफ्ते से बाढ़ कहर बरपा रही है। ऑस्ट्रिया, चेक रिपब्लिक और स्लोवाकिया में 15 लोगों की जान जा चुकी है और भारी नुकसान हुआ है। बारिश के न रुकने से स्थिति दिन-प्रतिदिन और बिगड़ती जा रही है। मेग्डेबर्ग के मेयर लुत्ज ट्रेंपर ने बताया कि हम हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कई और जगह तटबंध टूटने का खतरा है।

हंगरी बाढ़ से बचने की कोशिशों में जुटा

बुडापेस्ट : पूरे यूरोप में कहर मचा रहा बाढ़ का पानी हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट की ओर तेजी से बढ़ रहा है। राहत एवं बचाव कर्मियों ने बुडापेस्ट को बचाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। डेन्यूब नदी के किनारे पड़ने वाले गांवों और कस्बों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। प्रधानमंत्री विक्टर ऑरबान ने कहा कि आने वाले दो दिन संकट भरे हैं। स्लोवाकिया को हंगरी से जोड़ने वाला पुल एहतियातन बंद कर दिया गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.