इंसानों की तरह हाथी भी गाते हैं गाना
नर हाथी गा सकते हैं, लेकिन उनकी ध्वनि बहुत कम होती है, जिसे इंसान नहीं सुन सकता। इस संगीतमय ध्वनि का इस्तेमाल वे अपने साथियों को ढूंढ़ने तथा एकजुट करने में करते हैं। साइंस पत्रिका में प्रकाशित शोध के अनुसार, इस बेहद मंद आवाज के साथ हाथी करीब 10 किलोमीटर की दूरी तक एक-दूसरे से संवाद करते हैं।
लंदन। नर हाथी गा सकते हैं, लेकिन उनकी ध्वनि बहुत कम होती है जिसे इंसान नहीं सुन सकता। इस संगीतमय ध्वनि का इस्तेमाल वे अपने साथियों को ढूंढ़ने तथा एकजुट करने में करते हैं।
साइंस पत्रिका में प्रकाशित शोध के अनुसार, इस बेहद मंद आवाज के साथ हाथी करीब 10 किलोमीटर की दूरी तक एक-दूसरे से संवाद करते हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार, हाथियों की यह ध्वनि 20 हर्ट्ज की होती है, जो इंसान के गाने के लिए सामान्य नहीं है, लेकिन दोनों समान तरीके से यह ध्वनि उत्पन्न करते हैं। जब कोई इंसान गाता है तो कंठ से निकलकर ध्वनि हवा के माध्यम से प्रसारित होती है। यह शोध जर्मनी के शोधकर्ताओं ने एक अफ्रीकी हाथी पर किया, जो बर्लिन के चिड़ियाघर में प्राकृतिक मौत मर गया। वैसे ये भी बताया जाता है कि हाथियों की याददाश्त बहुत अच्छी होती है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर