ऑस्ट्रेलिया में अल-नीनो दे सकता है दस्तक : विशेषज्ञ
मौसम वैज्ञानिकों ने आशंका जताई है कि(Godzilla) ’अल नीनो’ का असर इस बार ऑस्ट्रेलिया में देखने को मिल सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार ऑस्ट्रेलिया में सूखे और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। आशंका जताई जा रही है कि जो बारिश आम तौर पर नवंबर
सिडनी। मौसम वैज्ञानिकों ने आशंका जताई है कि(Godzilla) ’अल नीनो’ का असर इस बार ऑस्ट्रेलिया में देखने को मिल सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार ऑस्ट्रेलिया में सूखे और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। आशंका जताई जा रही है कि जो बारिश आम तौर पर नवंबर में शुरु हो जाती थी इस बार उसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
क्या है अल-नीनो. क्यों आता है ये?
अल-नीनो एक ऐसी मौसमी परिस्थिति है जो प्रशांत महासागर के पूर्वी भाग तापमान बढ़ने की वजह से पैदा होती है। जिस कारण मौसम का सामान्य चक्र गड़बड़ा जाता है और इसकी वजह से बाढ़ और सूखे जैसी प्राकृतिक आपदाएं आती हैं।
क्या होगा असर?
ऑस्ट्रेलिया में हमेशा बारिश का मौसम बना रहता है खासकर उत्तरी ऑस्ट्रेलिया इलाके में भारी बारिश होने की विशेषता है, जो आम तौर पर नवंबर में शुरू होती है, पर इस बार देर से आने की आशंका जताई जा रही है। इस बात की जानकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने दी है। जिसका असर पानी में रहने वाले जानवरों पर भी पड़ सकता है।