Move to Jagran APP

वेनिस के मेयर का विवादित बयान, कोई अल्लाहु अकबर चिल्लाए तो मारो गोली!

मार्च में इटली पुलिस ने आतंकी हमले के एक नेटवर्क को ध्वस्त किया था। इसमें चार आतंकी गिरफ्तार किए गए थे। इन्होंने एक ब्रिज उड़ाने की साजिश रची थी।

By Tilak RajEdited By: Published: Sat, 26 Aug 2017 10:15 AM (IST)Updated: Sat, 26 Aug 2017 11:38 AM (IST)
वेनिस के मेयर का विवादित बयान, कोई अल्लाहु अकबर चिल्लाए तो मारो गोली!
वेनिस के मेयर का विवादित बयान, कोई अल्लाहु अकबर चिल्लाए तो मारो गोली!

वेनिस, एजेंसी। इटली के वेनिस शहर के मेयर लुगेई ब्रुगनारो ने कहा है कि उनके शहर में जो कोई भी अल्लाहु अकबर चिल्लाएगा तो उसे गोली मार दी जाएगी। इटली में 22 लाख मुस्लिम रहते हैं। यह आंकड़ाडा इटली की पूरी आबादी का चार फीसदी है।

loksabha election banner

स्पेन के बार्सिलोना में आतंकी हमले के बाद वेनिस में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्धों की कड़ी निगरानी की जा रही है। इसी सिलसिले में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लुगेई बु्रगनारो का यह बयान सामने आया। उन्होंने कहा, 'यदि कोई भी दौ़ड़ते हुए शहर के मुख्य चौराहे की ओर जाता है और अल्लाहु अकबर चिल्लाता है, हम उसे गोली मार देंगे।'

हालांकि उनकी धमकी को वेनिस में गंभीरता से नहीं लिया गया और कई लोगों ने उनका मजाक उड़ाया। बु्रगनारो ने कहा कि वेनिस बार्सिलोना के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित जगह है। ब्रुगनारो एक निर्दलीय नेता है और दक्षिणपंथी राजनीति के पक्षधर माने जाते हैं।

ध्वस्त हो चुका है आतंकी हमले का नेटवर्क
गौरतलब है कि मार्च में इटली पुलिस ने आतंकी हमले के एक नेटवर्क को ध्वस्त किया था। इसमें चार आतंकी गिरफ्तार किए गए थे। इन्होंने एक ब्रिज उड़ाने की साजिश रची थी। गौरतलब है कि इटली में 22 लाख मुस्लिम रहते हैं। यह आंकड़ाडा इटली की पूरी आबादी का चार फीसदी है। इटली में यूरोप की चौथी बड़ी मुस्लिम आबादी रहती है।

पहले भी विवादों में रहे
बता दें कि लुगेई ब्रुगनारो पहले भी विवादों में रह चुके हैं। दो साल पहले जब वो वेनिस के मेयर बने तो उन्होंने वेनिस के स्कूलों से उन 49 किताबों को हटा दिया, जिसमें समलैंगिकता का जिक्र था। इन्होंने शहर में चलने वाले समलैंगिक समुदाय की परेड को भी बंद करने की कोशिश की थी।

यह भी पढ़ें: कतर ने इटली के साथ की 5.9 अरब डॉलर का आर्म्स डील


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.