चीनी सरकार ने ही दी थी दलाई लामा की उपाधि
इस बारे में 14वें दलाई लामा को भी स्पष्ट जानकारी है। उन्हें दलाई लामा की उपाधि तत्कालीन चीनी सरकार ने दी थी।
बीजिंग, प्रेट्र। चीन ने शुक्रवार को कहा कि दलाई लामा धार्मिक रिवाजों और अपने उत्तराधिकारी की नियुक्ति की परंपरा को बदल नहीं सकते हैं। उनको दलाई लामा की उपाधि चीनी सरकार ने ही दी थी।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने पत्रकारों से कहा कि तिब्बती बौद्ध धर्म के अनुसार, इस बारे में एक सक्षम सरकारी विभाग चर्चा करता है और सरकार श्वेत पत्र जारी करती है। इस बारे में 14वें दलाई लामा को भी स्पष्ट जानकारी है। उन्हें दलाई लामा की उपाधि तत्कालीन चीनी सरकार ने दी थी। वह 1950 में चीनी अधिकारियों की मौजूदगी में इस पद पर आसीन हुए थे। इसलिए धार्मिक रिवाज और प्रक्रियाएं तय हैं।
यह भी पढ़ें: चीन में पूर्व पुलिस प्रमुख को फांसी
इन्हें कोई व्यक्ति बदल नहीं सकता है। 81 वर्षीय तिब्बती आध्यात्मिक नेता को 1940 में 14वां दलाई लामा बनाया गया था। वह जब 1950 में 15 साल के हुए तब इस पद की पूरी जिम्मेदारी संभाली थी। वह तिब्बत में चीनी दमन के बाद 1959 में भारत आ गए और तब से धर्मशाला में रह रहे हैं। प्रवक्ता कांग दलाई लामा की उस टिप्पणी का जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था, 'मेरा अवतरण उस स्थान पर नहीं हो सकता जहां कोई आजादी नहीं है।'
यह भी पढ़ें: अमेरिकी अपीलीय कोर्ट में जज बने भारतीय मूल के अमूल थापर
दलाई लामा ने कहा था, 'चीन की कम्यूनिस्ट सरकार को पहले पुनर्जन्म के सिद्धांत को स्वीकार करना चाहिए। इसके बाद उसका दलाई लामा के अवतरण से नैतिक जुड़ाव होगा।'