बर्नी सेैंडर्स को पछाड़ कर हिलेरी क्लिंटन ने पकड़ी जीत की राह
हिलेरी ने अपने प्रतिद्वंदी बर्नी सेंडर्स को पछाड़ते हुए बढ़त बना ली है। दक्षिण केरोलिना में सेंडर्स को हराते हुए पचास फीसद से भी ज्यादा सीटों से पीछे कर दिया।
कोलंबिया। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव अब लगभग अंतिम दौर में पहुंच चुका है। एक ओर जहां रिपब्लिकन पार्टी के नामित उम्मीद्वार के रूप में डोनाल्ड ट्रंप का नाम सबसे आगे चल रहा है। वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी में हिलेरी क्लिंटन का नाम सबसे आगे है। शनिवार को हिलेरी ने अपने प्रतिद्वंदी बर्नी सैंडर्स को पछाड़ते हुए बढ़त बना ली है। दक्षिण केरोलिना में सैंडर्स को हराते हुए पचास फीसद से भी ज्यादा सीटों से पीछे कर दिया। इसमें उनका साथ देने वालों में अफ्रीकन-अमेरिकन वोटर शामिल थे। अगले सप्ताह मंगलवार को होने वाले मतदान के लिए हिलेरी की यह जीत कई मायनों में अहम है।
हिलेरी ओबामा सरकार में अमेरिका की विदेश मंत्री भी रह चुकी हैं। उनका कार्यकाल भले ही छोटा था लेकिन इस दौरान उन्होंने अपने को और मजबूती के साथ स्थापित किया है। इससे पहले भी वह सैंडर्स को वह धूल चटा चुकी हैं। नवादा में उनहें 52.6 वोट मिले थे, जबकि उनके कॉम्पिटीटर बर्नी सैंडर्स 47.3% वोट के साथ पिछड़ गए। गौरतलब है कि राष्ट्रपति पद के लिए मंगलवार को मतदान होना है। ट्रंप भी साउथ कैरोलिना और न्यू हैंपशायर में जीत दर्ज कर चुके हैं और आयोवा में उनको हार का सामना करना पड़ा था।
श्वेत अमेरिकन पर अपनी पकड़ मजबूत बना चुकी हिलेरी ने कहा कि अमेरिका को महान बनने से कोई रोक नहीं सकता है। वह पहले भी महान था और अब भी महान है। उनकी यह तीसरी जीत है। राष्ट्रपति पद के लिए उनके मजबूत प्रतिकद्वंदी के रूप में सामने आ रहे डोनाल्ड ट्रंप ने मेक्सिको से लगी अमेरिकी सीमा पर दीवार बनाने का वादा किया है। वह अमेरिका में आने वाले शरणार्थियों को भी लेकर काफी उग्र हैं। उन्होंने ग्रेट अमेरिका मेक अगेन का नारा भी दिया है।
पढ़ें: साउथ कैरोलिना से ट्रंप और नेवादा से क्लिंटन ने हासिल की जीत