Move to Jagran APP

पाकिस्तान में ईसाई लड़की अब भी जेल में बंद

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोप में ईसाई लड़की की गिरफ्तारी पर मचे हंगामे के बावजूद अब भी उसे जेल में रखा गया है। 11 साल की रिम्शा मसीह पर कुरान की प्रतियां जलाने का आरोप है। उसे रावलपिंडी की उच्च सुरक्षा वाली अदीला जेल में रखा गया है जहां मुंबई हमले के आरोपियों में से एक लश्कर कमांडर जकीउर रहमान लखवी भी कैद है। इस पू

By Edited By: Published: Sat, 25 Aug 2012 09:37 PM (IST)Updated: Sat, 25 Aug 2012 10:11 PM (IST)
पाकिस्तान में ईसाई लड़की अब भी जेल में बंद

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोप में ईसाई लड़की की गिरफ्तारी पर मचे हंगामे के बावजूद अब भी उसे जेल में रखा गया है। 11 साल की रिम्शा मसीह पर कुरान की प्रतियां जलाने का आरोप है। उसे रावलपिंडी की उच्च सुरक्षा वाली अदीला जेल में रखा गया है जहां मुंबई हमले के आरोपियों में से एक लश्कर कमांडर जकीउर रहमान लखवी भी कैद है। इस पूरे मामले पर राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को हस्तक्षेप करना पड़ा था और उन्होंने गृह मंत्रालय से 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट देने को कहा था।

loksabha election banner

रिम्शा राजधानी इस्लामाबाद के बाहरी इलाके महरिया जाफर की रहने वाली है। उसकी गिरफ्तारी के बाद से ही उसके माता-पिता राजधानी में कहीं छिपे हुए हैं। डरे सहमे छह सौ ईसाई परिवार अपना घर बार छोड़कर दूसरी जगह चले गए हैं। रिम्शा की रिहाई का प्रयास कर रहे 'लाइफ फॉर ऑल' एनजीओ के अध्यक्ष जेवियर पी विलियम के मुताबिक, पुलिस हवाले करने से पहले स्थानीय लोगों की भीड़ ने उसे [रिम्शा] मारा-पीटा था। हमने उसकी जमानत के लिए अर्जी दाखिल की है।

फ्रांस के शीर्ष धर्मगुरु समर्थन में

वेटिकन सिटी : फ्रांस के शीर्ष धर्मगुरु जीन-लुइस टरन पाक की जेल में बंद ईसाई लड़की रिम्शा के समर्थन में उतर आए हैं। रिम्शा की गिरफ्तारी पर निराशा व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि वह [रिम्शा] पढ़-लिख नहीं सकती है और कचरा बीनकर अपना जीवन यापन करती है। कुरान की प्रतियां कूड़े के बीच में पड़ी हुई थीं। इस पूरे मामले में तथ्यों की जांच करनी चाहिए। लुइस से पहले अमेरिका भी रिम्शा की गिरफ्तारी पर अपनी नाराजगी जता चुका है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.