Move to Jagran APP

भ्रष्टाचार के आरोप में लिप्त शीर्ष चीनी सैन्य अधिकारी का होगा कोर्ट मार्शल

बीजिंग। चीन के शीर्ष सैन्य अधिकारी पर लगे भ्रष्टाचार के संगीन आरोपों के बाद उसका कोर्ट मार्शल किया जाएगा। चीनी मीडिया के मुताबिक, यह फैसला चीन के राष्ट्रपति द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की गई एक बैठक में लिया गया। जानकारी के मुताबिक, जीयू केहू सेंट्रल मिलिट्री कमीशन के वाइस चेयरमैन पद से रिटायर हो चुके हैं। साथ ही, वह पाट

By Edited By: Published: Mon, 30 Jun 2014 06:42 PM (IST)Updated: Mon, 30 Jun 2014 07:01 PM (IST)
भ्रष्टाचार के आरोप में लिप्त शीर्ष चीनी सैन्य अधिकारी का होगा कोर्ट मार्शल

बीजिंग। चीन के शीर्ष सैन्य अधिकारी पर लगे भ्रष्टाचार के संगीन आरोपों के बाद उसका कोर्ट मार्शल किया जाएगा। चीनी मीडिया के मुताबिक, यह फैसला चीन के राष्ट्रपति द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की गई एक बैठक में लिया गया।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक, जीयू केहू सेंट्रल मिलिट्री कमीशन के वाइस चेयरमैन पद से रिटायर हो चुके हैं। साथ ही, वह पार्टी के पोलित ब्यूरो के भी सदस्य रहे हैं।

गौरतलब है कि सेंट्रल मिलिट्री कमीशन चीन की 2.3 मिलियन जवानों का प्रतिनिधित्व करती है और साथ ही यह इन पर निगरानी रखने वाली संस्था है।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 2012 में एक भ्रष्टाचार विरोधी अभियान शुरू किया था, जिसके बाद से हजारों अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था।

शी ने चेतावनी दी थी कि पार्टी भ्रष्टाचार की वजह से कमजोर हो रही है और वह हर भ्रष्ट अधिकारी को चाहे वह बड़े ओहदे पर हो या छोटे पद पर हों, हटाने का मन बना चुके हैं।

इससे पहले चीन में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाने वाले तीन कार्यकर्ताओं को लंबी अवधि के लिए जेल भेज दिया गया था। इन्होंने सरकारी अधिकारियों से अपनी संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की थी।

पढ़ें: भारत-चीन ने तीन समझौतों पर किए हस्ताक्षर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.