Move to Jagran APP

चीन ने विवादित द्वीपों पर बातचीत के लिए रखी शर्त

वाशिंगटन। चीन ने कहा है कि अगर जापान द्वीप समूह पर विवाद की बात को स्वीकार कर लेता है, तो समुद्री सीमा पर बढ़ते तनाव पर वह बातचीत के लिए तैयार है। दोनों देशों के बीच पूर्वी चीन सागर के द्वीपों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनो इन पर अपना-अपना दावा करते हैं। वाशिंगटन की यात्रा पर आए चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने अमेरिका

By Edited By: Published: Sat, 21 Sep 2013 04:48 PM (IST)Updated: Sat, 21 Sep 2013 04:50 PM (IST)
चीन ने विवादित द्वीपों पर बातचीत के लिए रखी शर्त

वाशिंगटन। चीन ने कहा है कि अगर जापान द्वीप समूह पर विवाद की बात को स्वीकार कर लेता है, तो समुद्री सीमा पर बढ़ते तनाव पर वह बातचीत के लिए तैयार है। दोनों देशों के बीच पूर्वी चीन सागर के द्वीपों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनो इन पर अपना-अपना दावा करते हैं।

loksabha election banner

वाशिंगटन की यात्रा पर आए चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने अमेरिका और उभरते चीन के बीच रिश्तों को आपसी सम्मान की बात कही। उन्होंने जापान के साथ तनाव के लिए वाशिंगटन को जिम्मेदार ठहराया। सितंबर, 2012 में जापान द्वारा इन द्वीपों का राष्ट्रीयकरण कर लिया गया था। वांग ने कहा कि इन सबके बावजूद हम मौजूदा विवाद का हल खोजने के लिए संयुक्त रूप से काम करने और बातचीत के लिए तैयार हैं। लेकिन पहले जापान को इन द्वीपों को लेकर विवाद की बात स्वीकारनी होगी। वांग ने कहा, पूरी दुनिया जानती है कि इन्हें लेकर दोनों देशों में विवाद है। मुझे यकीन है कि एक दिन जापान वार्ता की मेज पर वापस लौटेगा।

पढ़ें : विवादित द्वीपों पर कर्मी रखने के खिलाफ चीन की जापान को चेतावनी

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.