Move to Jagran APP

विवादित द्वीपों पर कर्मी रखने के खिलाफ चीन की जापान को चेतावनी

चीन ने जापान को विवादित द्वीपों पर कर्मियों को ठहराने के खिलाफ चेतावनी दी है। जापानी सरकार के एक शीर्ष प्रवक्ता योशिहिडे सुगा ने कहा था कि उनका देश द्वीपों की संप्रभुता बरकरार रखने के लिए वहां सरकारी कर्मियों को ठहरा सकता है।

By Edited By: Published: Tue, 10 Sep 2013 04:44 PM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2013 09:11 PM (IST)
विवादित द्वीपों पर कर्मी रखने के खिलाफ चीन की जापान को चेतावनी

टोक्यो। चीन ने जापान को विवादित द्वीपों पर कर्मचारियों को ठहराने के खिलाफ चेतावनी दी है। जापानी सरकार के एक शीर्ष प्रवक्ता योशिहिडे सुगा ने कहा था कि उनका देश द्वीपों की संप्रभुता बरकरार रखने के लिए वहां पर सरकारी कर्मियों को तैनात कर सकता है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हांग ली ने सुगा के इस बयान पर गहरी चिंता जताई है।

loksabha election banner

इन द्वीपों को लेकर जापान और चीन के बीच लंबे समय से संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं। इन दिनों पूर्वी चीन सागर में विवादित द्वीपों के पास चीन के सात जहाज मौजूद हैं। चीन में इन द्वीपों को दियाओउ और जापान में सेनकाकू कहा जाता है।

जापानी कोस्टगार्ड के प्रवक्ता ने बताया कि इन द्वीपों के पास चीनी कोस्टगार्ड का सबसे बड़ा बेड़ा देखा गया है। चीन के सरकारी मीडिया में स्टेट ओसियन एडमिनिस्ट्रेशन के हवाले से कहा गया है कि सितंबर, 2012 में जापान द्वारा इन द्वीपों का राष्ट्रीयकरण किए जाने के बाद से यह क्षेत्र में 59वीं गश्त है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.