Move to Jagran APP

चीन की हिंद महासागर में घुसपैठ; अमेरिका, भारत करेंगे पनडुब्बी रोधी युद्ध पर चर्चा

हिंद महासागर में चीन की बढ़ती गतिविधियों पर भारत और अमेरिका ने चिंता जाहिर की है। दोनों देश हिंद महासागर में पनडुब्बी क्षेत्र विरोधी पनडुब्बी युद्ध पर विचार कर रहे हैं।

By Manish NegiEdited By: Published: Mon, 02 May 2016 11:25 AM (IST)Updated: Mon, 02 May 2016 12:13 PM (IST)
चीन की हिंद महासागर में घुसपैठ; अमेरिका, भारत करेंगे पनडुब्बी रोधी युद्ध पर चर्चा

नई दिल्ली/हॉन्गकॉन्ग, (टीओआई)। भारत और अमेरिका हिंद महासागर में एक दूसरे की पनडुब्बियों को ट्रैक करने में मदद के लिए बातचीत कर रहे हैं। सेना के एक अधिकारी के मुताबिक हिंद महासागर में चीन की बढ़ती गतिविधियों के बाद भारत और अमेरिका के इस कदम से दोनों देशों के रक्षा संबंधों में और मजबूती आ सकती है।

loksabha election banner

भारत और अमेरिका दोनों चीन की महत्वाकांक्षा पर चिंता दिखा रहे हैं। दरअसल चाइना नेवी दक्षिण चीन सागर में एक तेजी से मुखर रुख ले जा रहा है और हिंद महासागर में भारत की वर्चस्व को चुनौती दे रहा है। दोनों पक्षों ने यह भी कहा कि उनकी नेवी संवेदनशील सैन्य प्रौद्योगिकी के पनडुब्बी रोधी युद्ध पर बात करेगी।

अमेरिका अधिकारी ने कहा कि 'हमें आशा है कि एक साझा पनडुब्बी रोधी युद्ध में क्षमता का विकास होगा।'

भारतीय नेवी अधिकारी ने बताया कि 'चीन की पनडुब्बियों को हर तीन महीने में चार बार देखा जाता है। कुछ पनडुब्बी तो अंडमान और निकोबार द्वीप पर भी देखा गया।'

भारत और चीन ने सीमा पर शांति बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.