बांग्लादेश ने चीन से खरीदी दो पनडुब्बियां, भारत के लिए हो सकता है चिंता का सबब
देश की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में बांग्लादेश ने चीन से खरीदी दो पनडुब्बियां खरीदी हैं।
ढाका (पीटीआई)। बांग्लादेश ने चीन से मिंग श्रेणी के दो पनडुब्बियां खरीदी हैं। यह दोनों देशों के बीच बढ़ते रक्षा संबंध का नमूना है। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि यह कदम देश की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उठाया गया है, देश के बाहर नकारात्मक प्रतिक्रिया उत्पन्न करने के लिए नहीं। भारत के लिए दोनों देशों के बीच बढ़ती नजदीकी चिंता का सबब बन सकता है।
बांग्लादेश ने 203 मिलियन डॉलर (1308 करोड़ रुपये) में चीन निर्मित पनडुब्बियां खरीदी हैं। इस पर संसद में शेख हसीना ने कहा, 'चीन से पनडुब्बी खरीदने का निर्णय बांग्लादेश के राष्ट्रीय हित से जुड़ा है। इससे दुनिया में किसी तरह की नकारात्मक राजनीतिक प्रतिक्रिया नहीं होगी।
यह कदम देश की रक्षा प्रणाली का आधुनिकीकरण करने के लिए उठाया गया है।' सांसदों द्वारा इस बाबत सवाल पूछने पर प्रधानमंत्री ने इससे रक्षा प्रणाली और मजबूत होने की बात कही। उन्होंने बताया कि इससे देश की संप्रभुता को भी अक्षुण्ण रखा जा सकेगा। बांग्लादेशी प्रधानमंत्री ने विकास में चीन को महत्वपूर्ण साझीदार बताया है। चीनी पनडुब्बियां टारपीडो और माइन से लैस हैं। हसीना ने वर्ष 2013 में पनडुब्बी खरीदने की घोषणा की थी।
यह भी पढ़ें: अमेरिका, ब्रिटेन को पछाड़ कर मोदी सरकार इस वैश्विक सूची में बनी नंबर वन
यह भी पढ़ें: भारत में होगा विश्व का आठवां थिएटर ओलंपिक, पड़ोसी देश चीन भी होगा शामिल