Move to Jagran APP

चीन ने कबूला, डोकलाम पर भूटान के साथ उसका विवाद, भारत हटाए सेना

चीन ने पहली बार यह स्वीकार किया है कि डोकलाम को लेकर उसका भूटान के साथ विवाद है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Thu, 03 Aug 2017 06:39 AM (IST)Updated: Thu, 03 Aug 2017 09:35 AM (IST)
चीन ने कबूला, डोकलाम पर भूटान के साथ उसका विवाद, भारत हटाए सेना
चीन ने कबूला, डोकलाम पर भूटान के साथ उसका विवाद, भारत हटाए सेना

बीजिंग, आइएनएस/प्रेट्र। चीन ने पहली बार यह स्वीकार किया है कि डोकलाम को लेकर उसका भूटान के साथ विवाद है। साथ ही उसने भारत को सलाह दी है कि वह इस मामले में तीसरे पक्ष के तौर न कूदे। चीन ने भारत से बिना शर्त क्षेत्र से अपनी सेना हटाने को कहा। गौरतलब है कि चीन अब तक डोकलाम को अपना क्षेत्र बताता था और इस विवाद के संदर्भ में भूटान का जिक्र करने से भी बचता था।

loksabha election banner

 चीन के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को 15 पेज का दस्तावेज जारी कर कहा कि चीन और भूटान का सीमा विवाद दोनों देशों के बीच है। चीन का भूटान के साथ कोई विवाद नहीं है और दोनों देश सीमा मुद्दे पर बातचीत कर रहे हैं। चीन ने कहा कि भारत को तीसरे पक्ष के रूप में चीन और भूटान के बीच सीमा बातचीत में दखल नहीं देना चाहिए। डोकलाम में सड़क निर्माण को लेकर उसने भारत को पहले ही बता दिया था। चीन ने कहा है कि संबंधों को सामान्य बनाने की ठोस कार्रवाई के तौर पर भारत डोकलाम से सेना हटाए। सीमा पर व्याप्त गतिरोध को खत्म करने के लिए कोई शर्त न जोड़ी जाए। भारत के चार सौ सैनिक बुलडोजर लेकर घुसे हैं, बावजूद इसके चीन संयम दिखा रहा है। चीनी विदेश मंत्रालय ने 28 जुलाई को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की अपने चीनी समकक्ष यांग जिएची से बीजिंग में हुई बातचीत के बाद ये बातें कही हैं।

 चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि दोनों देशों के बीच वार्ता में जिएची ने चीन के क्षेत्र से भारतीय सेना के हटने की स्पष्ट अपेक्षा जता दी थी। वार्ता में जिएची ने अनुरोध किया कि भारत चीन की संप्रभुता का सम्मान करे और अंतरराष्ट्रीय कानून को मानते हुए तत्काल वहां से सेना हटाए। भारत की स्थिति विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संसद में बहस के दौरान साफ कर दी है कि भारत की सेना तभी वापस आएगी जब चीन की भी पूर्व स्थिति में लौटेगी। इसके बाद डोकलाम की स्थिति पर दोनों देश वार्ता करेंगे। भारत सरकार ने चीन को बता दिया है कि इलाके में सड़क का निर्माण करना वहां की स्थिति में बदलाव का संदेश देगा। वह इलाका भारत, भूटान और चीन के मध्य का इलाका है। इसके स्वामित्व को लेकर लंबे समय से विवाद रहा है। इस क्षेत्र से भारत के सुरक्षा हित जुड़े हुए हैं, इसलिए वह वहां पर कोई परिवर्तन नहीं चाहता है।

डोकलाम में अपने सैनिक कम नहीं किए : भारत

नई दिल्ली। भारत ने चीन के इस दावे का खंडन किया है कि डोकलाम से भारतीय सैनिकों की संख्या कम की गई है। भारतीय अधिकारियों ने यह बात तब कही जब चीन ने 15 पेज का दस्तावेज जारी कर कहा कि डोकलाम में जून में भारतीय सैनिकों की संख्या 400 थी जो जुलाई के अंत में घटकर 40 हो गई है। चीन के दावे को खारिज करते हुए भारत ने कहा है कि डोकलाम में चीन के सड़क निर्माण को लेकर तनातनी के बाद से करीब 350 भारतीय सैनिक पिछले छह हफ्ते से वहां हैं।

यह भी पढें: अपने जाल में फंसता चीन

यह भी पढें: संयुक्त नागरिक संगठन ने चीनी घुसपैठ पर जताई चिंता


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.