Move to Jagran APP

ऐसा ‘जीन’ जो बनाएगा आपको दीर्घायु

लंबे उम्र के लिए अमृत प्‍याला पीने की आकांक्षा रखने वालों के लिए अच्‍छी खबर है अब वैज्ञानिकों ने दीर्घायु जीवन के लिए एक विशेष जीन का पता लगा लिया है।

By Monika minalEdited By: Published: Mon, 25 Apr 2016 04:32 PM (IST)Updated: Mon, 25 Apr 2016 04:37 PM (IST)
ऐसा ‘जीन’ जो बनाएगा आपको दीर्घायु

न्यूयार्क, आइएएनएस। लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जीने की आकांक्षा हर किसी की होती है। तमाम शोध में इसका राज जानने का प्रयास किया गया है। ताजा अध्ययन में शोधकर्ताओं को उत्साहजनक तथ्य मिले हैं।

loksabha election banner

बाल सफेद होने के लिए जिम्मेदार जीन का पता चला

अमेरिकी वैज्ञानिकों ने दीर्घायु होने के लिए जिम्मेदार जीन का पता लगाने का दावा किया है। डोपामाइन सिस्टम में मौजूद जीन पर किए गए अध्ययन में यह बात सामने आई है। मस्तिष्क में स्थित डोपामाइन न्यूरोट्रांसमीटर की तरह काम करता है जो भावनाओं और नतीजों को नियंत्रित करता है। इसी में डोपामाइन डी-2 रिसेप्टर नामक जीन (डी2आर) पाया जाता है।

जीन करता है बुढ़ापे का फैसला

यह जीवनकाल, वजन और लोकोमोटर गतिविधि को प्रभावित करता है। बेहतर वातावरण और नियमित व्यायाम करने पर यह जीन क्रियाशील रहता है। चूहों पर इसका सफल परीक्षण किया गया है। उपरोक्त परिस्थितियों में चूहों के जीवनकाल में 16 से 22 फीसद तक की वृद्धि दर्ज की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.